लाइव न्यूज़ :

Election Exit Poll 2022: भाजपा गुजरात में फिर बनाएगी सरकार, हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस का पलड़ा बराबरी पर, दिल्ली एमसीडी में आप का चल सकता है झाड़ू

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 5, 2022 20:59 IST

विधानसभा 2022 के सर्वे बता रहे हैं कि बीते 27 साल से गुजरात में काबिज भाजपा के सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, वहीं हिमाचल प्रदेश में जरूर भाजपा को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलती हुई दिखाई दे रही है और दोनों दलों के बीच टक्कर लगभग-लगभग बराबरी का होता हआ नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृह प्रदेश में भाजपा बना सकती है सरकार हिमाचल प्रदेश में जरूर भाजपा को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलती हुई दिखाई दे रही हैदिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी का झाड़ू भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदों को बुहार सकता है

दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव में वोटिंग की समाप्ति के बाद गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी सर्वे में जो रूझान मिल रहे हैं, वो इस बात की स्पष्ट इशारा कर रहे हैं बीते 27 साल से गुजरात में काबिज भाजपा के सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, वहीं हिमाचल प्रदेश में जरूर भाजपा को कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलती हुई दिखाई दे रही है और टक्कर लगभग-लगभग बराबरी का होता हुआ नजर आ रहा है।

वहीं दिल्ली नगरनिगम चुनाव के एग्जिट पोल बता रहे हैं कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी एमसीडी से भाजपा को खदेड़ते हुए वहां भी अपना कब्जा कर सकती है। लेकिन यह सारे सर्वे महज एक छोटे सैंपल के जरिये किये गये हैं, इस कारण इसे कयासभर माना जाए तो ही सही है क्योंकि कई बार ऐसा हुआ है चुनाव परिणाम सर्वे के एकदम उलट भी आ जाते हैं।

अभी तक जितने भी एग्जिट पोल सर्वे जारी हुए हैं, उनसे पता चल रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृह प्रदेश में जनता लगातार सातवीं बार भाजपा को सत्ता की गद्दी पर बैठा सकती है। एग्जिट पोल की बात करें तो भाजपा को गुजरात की कुल 182 सीटों में से 129 सीटें, काग्रेस को 34 सीटें और आम आदमी पार्टी को 10 सीटें मिलन का अनुमान है। 

आगामी 8 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाम अगर इन चुनावी रूझानों के करीब रहते हैं तो साल 2002 के बाद इसे भाजपा का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन माना जाएगा। 2002 के गुजरात दंगे के बाद भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी और उसके बाद साल 2022 में वो अपने उस प्रदर्शन को दोहराने के करीब नजर आ रही है। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की बात करें तो उसने साल 2017 में जिस भाजपा को 99 सीटों पर समेट दिया था, इस चुनावी सर्वे में काफी लचर प्रदर्शन करती हुई दिखाई दे रही है। 

साल 2017 के चुनाव में 77 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस इस बार महज 43 सीटों पर सिमटती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल इसका मुख्य कारण आम आदमी पार्टी की सेंधमारी को जाता है, जो पहली बार गुजरात विधानसभा चुनाव में उतरी है और उसे कुल 10 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है लेकिन अगर आप की 10 सीटों को भी कांग्रेस की 43 सीटों में जोड़ दें तब भी यह आंकड़ा 53 पहुंचता है, जो साल 2017 के 77 सीटों के मुकाबले 24 सीटों का घाटा लगने का अनुमान है। इस नाते कहा जा सकता है कि कांग्रेस के लिए गुजरात चुनाव 2022 निराशा भरा हो सकताहै।

कांग्रेस के गुजरात में विपक्ष के रहने का इतिहास देखें तो साल 1995 के बाद से गुजरात की जनता ने कांग्रेस को हमेशा विपक्ष में बैठने के लिए विधानसभा में भेजा है और अगर सर्वे पर भरोसा करें तो इस बार भी कांग्रेस सत्ता में आने का अभियान फेल हो गया क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने गुजरात चुनाव की बजाय राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' पर ज्यादा फोकस रखा था। इस बात का फायदा उठाते हुए आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की जगह भाजपा के सामने मुख्य विपक्षी दल की तरह चुनौती पेश की। 

वहीं अगर हिमाचल प्रदेश के चुनाव की बात करें तो वहां भी सत्ता पर काबिज भाजपा के लिए गुजरात की तरह आसानी से जीत मिलने का अनुमान नहीं है या यह कहे कि हिमाचल प्रदेश के सर्वे कांग्रेस के लिए थोड़ा राहत देने वाले हो सकते हैं क्योंकि एक्सिस माइ इंडिया-आज तक के सर्वे के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में 44 प्रतिशत वोट पाकर कांग्रेस सबसे आगे दिख रही है जबकि बीजेपी 42 प्रतिशत वोट पाकर सरकार से बाहर निकलती दिख रही है। वहीं आप को सिर्फ 2 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं और अन्य के खाते में 12 प्रतिशत वोट जा रहे हैं।

इस लिहाज से कहा जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है और उसे लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हिमाचल एग्जिट पोल में भाजपा को 68 में से 35 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं कांग्रेस की झोली में 29 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही हैं। 

आखिर में दिलल्ली नगर निगम के चुनाव की बात करें तो चुनावी पोल बता रहे हैं कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी मुख्य विरोधी दल भाजपा को पछाड़ते हुए दिल्ली नगर निगम पर कब्जा कर सकती है। नगर निगम के 250 वार्डों में से, आम आदमी पार्टी को 155, भाजपा के 84 और कांग्रेस को 7 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सगुजरात विधानसभा चुनाव 2022हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022दिल्ली एमसीडी चुनावBJPकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब