लाइव न्यूज़ :

वोटर ID कार्ड को आधार से जोड़ना अनिवार्य, चुनाव आयोग पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

By स्वाति सिंह | Updated: March 11, 2018 14:04 IST

चुनाव आयोग कहा है कि वह इसे जोड़ने अनिवार्य इसलिए बनाना चाहती है क्योंकि सरकार ने आधार कानून पारित किया है। इसके साथ ही ऐसा करने से मतदाता धोखाधड़ी को रोकने में भी मदद मिलेगी। 

Open in App

नई दिल्ली, 11 मार्च: चुनाव आयोग ने आधार कार्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आवेदन पत्र दाखिल किया है, जिसमे वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार नंबर को लिंक करना अनिवार्य करने की अपील की गई है। इससे पहले अदालत ने इसे स्वैच्छिक बताया था। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग कहा है कि वह इसे जोड़ने अनिवार्य इसलिए बनाना चाहती है क्योंकि सरकार ने आधार कानून पारित किया है। इसके साथ ही ऐसा करने से मतदाता धोखाधड़ी को रोकने में भी मदद मिलेगी। 

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, परीक्षा देने के लिए आधार अनिवार्य नहीं

शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने एक एनजीओ 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' ( एडीआर) के 14वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बताया कि 32 करोड़ आधार संख्याओं को मतदाता पहचानपत्रों से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा, 'अभी तक 32 करोड़ आधार नम्बर को मतदाता पहचान पत्रों से जोड़ दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद और 54।5 करोड़ आधार नंबर को मतदाता पहचानपत्र से जोड़ दिया जाएगा।'

राशन के लिए आधार कार्ड की कोई जरूरत नहींः दिल्ली सरकार

ओपी रावत ने बताया कि हमने 32 करोड़ आधार नंबर को सिर्फ तीन महीनों के अंदर जोड़ा है। कर्नाटक स्थित मैथ्यू थॉमस ने आधार कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए गत नवम्बर में उच्चतम न्यायालय में अर्जी दायर की थी और दावा किया था कि यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है तथा बायोमेट्रिक प्रणाली सही तरीके से काम नहीं कर रही है।

आधार कार्ड: UIDAI का फैसला, 1 जुलाई से चेहरा बनेगा पहचान

टॅग्स :आधार कार्डसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप