लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग को पता लगाना चाहिए कि ममता बनर्जी पर किसने हमला किया : टीएमसी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 17:56 IST

Open in App

कोलकाता, 12 मार्च तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार को कहा कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) को पता लगाना चाहिए कि नंदीग्राम में दस मार्च को चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ‘‘हमले’’ के षड्यंत्रकारी कौन हैं।

टीएमसी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि ‘‘हमला’’ उन लोगों ने किया जो ‘‘उनकी लोकप्रियता से डरे हुए हैं।’’

चटर्जी ने कहा, ‘‘हमने ईसीआई की जिम्मेदारी और निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। आयोग ने राज्य के डीजीपी और एडीजी को बदल दिया है। वे ऐसा कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन ममता बनर्जी जैसी लोक हस्तियों के उचित सुरक्षा प्रबंधों में ढील को दुरूस्त करने को लेकर क्या किया जा रहा है।’’

टीएमसी नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा में इतना भी ‘‘शिष्टाचार नहीं बचा है कि वे देश में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पूछ लें।’’

नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात हमलावरों के कथित हमले में बनर्जी घायल हो गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos