लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने सीतलकूची के मतदान केंद्र संख्या 126 में मतदान स्थगित करने का दिया आदेश

By भाषा | Updated: April 10, 2021 14:08 IST

Open in App

दिल्ली, 10 अप्रैल निर्वाचन आयोग ने हिंसा की खबरों के बीच पश्चिम बंगाल के सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 126 में मतदान स्थगित करने का शनिवार को आदेश दिया।

आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विशेष पर्यवेक्षकों की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला किया गया है। विशेष पर्यवेक्षकों और राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शाम पांच बजे तक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि कूचबिहार जिले में शनिवार को स्थानीय लोगों के हमले के बाद केन्द्रीय पुलिस बल ने कथित तौर पर गोलियां चलाईं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा आरोप है कि स्थानीय लोगों ने बल के जवानों की ‘‘राइफलें छीनने की कोशिश की।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सीतलकूची में हुई, जब मतदान चल रहा था।

उन्होंने बताया, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक गांव में बल के जवानों पर हमला किया गया, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी की, जिसमें चार लोग मारे गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत