लाइव न्यूज़ :

बंगाल: चुनाव आयोग को करनी पड़ी कोलकाता उत्तर ससंदीय सीट के लिये अतिरिक्त EVM की व्यवस्था

By भाषा | Updated: May 19, 2019 06:25 IST

Open in App

चुनाव आयोगकोलकाता उत्तर संसदीय क्षेत्र के हर मतदान केंद्र पर रविवार को दो-दो ईवीएम की व्यवस्था करेगा। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उम्मीदवारों की संख्या 21 हो जाने के कारण ऐसा करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग ने इस कारण दो हजार अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था की है तथा इनके लिये अधिक कर्मियों को भी तैनात किया है।

कोलकाता उत्तर सीट पर आम चुनाव 2019 के अंतिम चरण में रविवार को मतदान होगा। अधिकारी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘कोलकाता उत्तर संसदीय सीट से 21 उम्मीदवार मैदान में हैं और एक ईवीएम पर अधिकतम 16 उम्मीदवारों की ही जगह होती है। इस कारण हर मतदान केंद्र पर एक अतिरिक्त ईवीएम की जरूरत पड़ी।’’

आयोग को हावड़ा, मालदा उत्तर और दार्जीलिंग संसदीय सीटों पर भी इसी तरह की व्यवस्था करनी पड़ी। हावड़ा में 19 उम्मीदवार मैदान में थे जबकि मालदा उत्तर और दार्जीलिंग में नोटा के विकल्प के इतर 16-16 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे। कोलकाता उत्तर सीट से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा मैदान में हैं। उनके सामने तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंधोपाध्याय, माकपा की कणिनिका बोस और कांग्रेस के सैयद शाहिद इमाम मैदान में हैं।

राज्य में अंतिम चरण के मतदान में 1,49,63,064 मतदाता नौ संसदीय सीटों पर कुल 111 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019कोलकाता उत्तरकोलकाताचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए