लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: EC ने जम्मू कश्मीर के लिए किए इन 3 विशेष पर्यवेक्षक की नियुक्ति

By भाषा | Updated: March 11, 2019 02:05 IST

चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार देश की कुल 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक मतदान होगा। 23 मई को सभी सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना होगी।   

Open in App

चुनाव आयोग ने आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनज़र जम्मू कश्मीर के लिए तीन पूर्व आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आयोग से रविवार को मिली जानकारी के मुताबिक़ 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरजीत सिंह गिल, 1977 बैच के आईएएस अधिकारी नूर मोहम्मद और 1982 बैच के आईएएस अधिकारी रहे विनोद जुत्शी को जम्मू कश्मीर का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों पर्यवेक्षक जल्द ही जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे। पूर्व नौकरशाह नूर मोहम्मद उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे हैं और उनके पास चुनाव प्रबंधन का एक दशक का अनुभव है। वहीं, सीआरपीएफ़ के पूर्व महानिदेशक गिल के पास अशांत क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधन का व्यापक अनुभव है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में भी लम्बे समय तक सेवा दी है। इसके अलावा, केंद्र में सचिव रहे जुत्शी ने भी चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ केंद्र एवं राज्यों के स्तर पर दी हैं।

रविवार को 17वीं लोक सभा के लिए होने वाले लोक सभा चुनाव 2019 की घोषणा के साथ ही चुनाव आयोग ने साफ कर दिया कि जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनाव के लिए लोक सभा चुनाव के साथ चुनाव नहीं होंगे। जम्मू-कश्मीर की छह लोक सभा सीटों के लिए पाँच चरणों में मतदान होगा। 

दिल्ली के विज्ञान भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जम्मू-कश्मीर में फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं कराए जाने की बात कही। 

चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार देश की कुल 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक मतदान होगा। 23 मई को सभी सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना होगी।   

टॅग्स :लोकसभा चुनावजम्मू कश्मीरचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे