त्रिपुरा विधानसभा चुनाव का प्रचार थमा, 18 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 17, 2018 08:36 AM2018-02-17T08:36:21+5:302018-02-17T08:36:57+5:30

त्रिपुरा में 18 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में चुनाव से पहले सभी पार्टियों से वोटरों को लुभाने के लिए पूरा जोर दिखाया है।

election campaign ended for tripura assembly elections 2018 | त्रिपुरा विधानसभा चुनाव का प्रचार थमा, 18 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव का प्रचार थमा, 18 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

नई दिल्ली, 17 फरवरी। त्रिपुरा में 18 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में चुनाव से पहले सभी पार्टियों से वोटरों को लुभाने के लिए पूरा जोर दिखाया है। राज्य में अब तक कुछ खास कमाल ना कर पाने वाली बीजेपी इस बार अपना 25 साल का वनवास खत्म करने के लिए पूरा दम दिखा रही है।

त्रिपुरा चुनाव के लिए सभी पार्टियों  ने जमकर प्रचार भी किए हैं। अब यहां का चुनाव का प्रचार थम गया है। वहीं, राहुल गांधी चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले ही वे रामकृष्ण कॉलेज स्टेडियम पहुंचें, जहां वे एक चुनाव सभा को संबोधित किया।  हालांकि भाजपा ने भी इसी रणनीति के तहत त्रिपुरा में चुनाव प्रचार किया। वहीं, राज्य में अब तक वाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला देखा गया है।

जबकि राज्य के सीएम माणिक सरकार ने भी कहा कि 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला माकपा और भाजपा के बीच होने जा रहा है। असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भाजपा पहले ही सरकार बना चुकी है। 

Web Title: election campaign ended for tripura assembly elections 2018

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे