लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019 अब तक का सबसे महंगा चुनाव, 60 हजार करोड़ रुपये हुये खर्च: रिपोर्ट

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 4, 2019 13:45 IST

542 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव हुए थे। जो 11 अप्रैल से 19 मई तक चले थे और नतीजे 23 को आए थे। बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2019 में 303 सीटें मिली हैं, वहीं कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटें मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 100 करोड़ रुपये हर लोकसभा क्षेत्र पर खर्च किया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक 12 से 15 हजार करोड़ रुपये मतदाताओं पर खर्च किए गए है। विज्ञापन 20 से 25 हजार करोड़ रुपये लगाए गए हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रचंड बहुमत जीत कर सरकार बना लिया है। नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने हैं, उसके साथ ही कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा हो चुका है। इसी बीच सेंटर फॉर मीडिया स्टटडी (सीएमएस)  ने अपने रिपोर्ट में दावा किया है कि लोकसभा चुनाव-2019 सबसे महंगा चुनाव था। 2019 के चुनाव में 60 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सीएमस ने रिपोर्ट में यह भी दावा है कि यह अब तक दुनिया का सबसे महंगा चुनाव है। 542 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव हुए थे। जो 11 अप्रैल से 19 मई तक चले थे और नतीजे 23 को आए थे। 

सेंटर फॉर मीडिया स्टटडी ने अपने रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि इस चुनाव में कई तरीक से चुनाव प्रचार किए गए...जिसका स्तर भी काफी निम्म था। इस रिपोर्ट के बारे में जानकारी नई दिल्ली में IIC में आयोजित एक समारोह में दी गई। जिसमें पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने भी थे।

सीएमएस के अध्यक्ष एन भास्कर राव ने कहा, " चुनाव में जिस तरह से पैसे खर्च किए गए उससे हमें सीख लेना चाहिए। खर्च का पैमाना काफी डराने वाला है। हमें मजबूत लोकतंत्र बनाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने के बारे में सोचना चाहिए। 

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 60 हजार करोड़ जो चुनाव में खर्च में हुए हैं, उसमें से सिर्फ 15 से 20 प्रतिशत ही चुनाव आयोग ने खर्च किया है। रिसर्च में यह भी पता चला है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में 30 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए थे जो इस बार बढ़कर दोगुना हो गया है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 100 करोड़ रुपये हर लोकसभा क्षेत्र पर खर्च किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 12 से 15 हजार करोड़ रुपये मतदाताओं पर खर्च किए गए है। विज्ञापन 20 से 25 हजार करोड़ रुपये लगाए गए हैं। इसके अलावा 5 हजार से 6 हजार करोड़ रुपये लॉजिस्टिक पर खर्च हुए है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 10 से 12 हजार करोड़ रुपये औपचारिक खर्च था। वहीं, 3 से 6 हजार करोड़ रुपये अन्य मुद्दों पर खर्च किए गए हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब