लाइव न्यूज़ :

CAA लागू होने के बाद UP में 5वीं का सर्टिफिकेट लेने स्कूल गया बुजुर्ग, लोग अपने पूर्वजों के रिकॉर्ड निकाल रहे: रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 10:54 IST

बागपत में 50 साल का बुजुर्ग राजपुर गांव निवासी मंजूर अहमद 5वीं का प्रमाणपत्र लेने के लिए स्कूल का चक्कर लगा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) 10 जनवरी से प्रभावी होगा। संशोधित नागरिकता कानून को 11 दिसंबर को संसद द्वारा पारित किया गया था।

देश भर में संशोधित नागरिकता कानून लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश समेत देश भर में लोग अपने पूर्वजों के कागज को निकाल रहे हैं। इसके लिए रोज लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे है। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट में सामने आया है कि बागपत में 50 साल का बुजुर्ग राजपुर गांव निवासी मंजूर अहमद 5वीं का प्रमाणपत्र लेने के लिए स्कूल का चक्कर लगा रहा है। इसी तरह मुराबाद में लोग अपने पूर्वजों के जन्म प्रमाणपत्र लेने के लिए पहुंचे। नगर निगम लोगों के लिए अपने 135 साल पुराना रिकॉर्ड को निकालकर लोगों की मदद कर रहा है। 

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेन्द्र कुमार की मानें तो  यहां बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने वाले में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इनमें मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या अधिक है। 60 साल व उससे अधिक आयु के बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। लेकिन हम ऐक्ट के अनुसार 1969 से पहले पैदा हुए व्यक्ति का जन्म प्रमाणपत्र नहीं बना सकते हैं। गड़बड़ी रोकने के लिए ओरिजिनल पेपर्स के आधार पर ही जन्म प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं।

बता दें कि केन्द्र सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) 10 जनवरी से प्रभावी होगा। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने एक गजट अधिसूचना में कहा कि कानून दस जनवरी से प्रभावी होगा, जिसके तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

अधिसूचना में कहा गया है, ''नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 (2019 का 47) की धारा 1 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 10 जनवरी 2020 को उक्त अधिनियम के प्रावधान प्रभावी होने की तारीख के रूप में तय करती है।''

संशोधित नागरिकता कानून को 11 दिसंबर को संसद द्वारा पारित किया गया था।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए