लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को सभी आवश्यक मंजूरी प्रदान की, एनसीपी ने की आलोचना

By शिवेंद्र राय | Updated: July 15, 2022 17:12 IST

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को सभी आवश्यक मंजूरी प्रदान कर दी है। शिंदे सरकार के इस फैसले पर एनसीपी ने कहा है कि मुख्यमंत्री को गुजरात सरकार के सामने झुकने के बजाए राज्य के लोगों के हित के जरूरी मसलों पर काम करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को हरी झंडीमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रदान की सभी जरूरी मंजूरीपरियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के काम मे आएगी तेजी

मुंबई: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुआई में गठित नई सरकार ने धड़ाधड़ फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार में जिस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था उसे फिर से पटरी पर लाने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को सभी आवश्यक मंजूरी प्रदान कर दी है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की राह में सबसे बड़ी बाधा भूमि अधिग्रहण है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि यो मुद्दा भी जल्द सुलझा लिया जाएगा। रेल मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार ने परियोजना के लिए जरूरी भूमि दिसंबर तक उपलब्ध कराने का वादा किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए महाराष्ट्र में 431 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है। लेकिन अभी तक सिर्फ 72 प्रतिशत भूमि ही अधिग्रहित की जा सकी है। इसमें भी केवल 39 प्रतिशत भूमि पर ही परियोजना पर काम रही एजेंसी को कब्जा मिला है। इस परियोजना से जुड़ी शर्तों के मुताबिक जब तक 90 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण नहीं हो जाता तब तक नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड कोई भी टेंडर नहीं निकाल सकती। अब महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़ी सभी जरूरी मंजूरी प्रदान कर दी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम तेजी से आगे बढ़ेगा।

हालांकि बुलेट ट्रेन परियोजना को मंजूरी देने के बाद से ही शरद पवार की एनसीपी नई सरकार पर हमलावर है। एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा है कि राज्य की अवैध एकनाथ शिंदे सरकार ने  तेजी से बुलेट ट्रेन परियोजना को मंजूरी दी है। एनसीपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे गुजरात सरकार के सामने झुक गए हैं। उन्हें गुजरात सरकार के सामने झुकन के बजाय राज्य से संबंधित जरूरी मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos