लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: इंदौर में छह मरीजों संग फरार हुए आठ लोग, तीन मरीजों को ढूंढकर अस्पताल में कराया गया भर्ती

By भाषा | Updated: April 16, 2020 12:57 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) के छह मरीजों सहित आठ लोगों के फरार हो जाने का मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देफरार लोगों में से तीन कोविड-19 संक्रमितों को ढूंढकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।रानीपुरा क्षेत्र को कोरोना वायरस संक्रमण का केंद्र (एपिकसेंटर) घोषित किया है।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के एक होटल में बनाए गए पृथक केंद्र से कोरोना वायरस (Coronavirus) के छह मरीजों सहित आठ लोगों के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इनमें से तीन मरीजों को ढूंढकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) पुनीत गहलोत ने गुरुवार (16 अप्रैल) को कहा, 'राजेंद्र नगर क्षेत्र के एक होटल में बनाये गये पृथक केंद्र के पिछले हिस्से की चहारदीवारी फांदकर बुधवार को आठ लोग फरार हो गए। पुलिस होटल के बाहर पहरा दे रही थी। फरार लोगों की उम्र 40 के 60 वर्ष के बीच है।' 

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी। फरार लोगों में से तीन कोविड-19 (COVID-19) संक्रमितों को ढूंढकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो लोग बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक व्यक्ति राजस्थान के कोटा जिले से ताल्लुक रखता है। सीएसपी ने बताया कि मूल रूप से उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले के रहने वाले पांच अन्य लोग अब भी फरार हैं। 

उनकी तलाश की जा रही है। रामपुर के जिला प्रशासन को भी उनके बारे में सूचना दे दी गयी है। उन्होंने कहा, 'जिन तीन लोगों को ढूंढ निकाला गया, उनका कहना है कि वे पिछले 17 दिन से पृथक केंद्र में रहकर परेशान हो गये थे। इन लोगों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट बुधवार को ही आयी थी।' 

सीएसपी ने कहा, 'ढूंढे गये लोगों का कहना है कि जब उन्हें पता चला कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के चलते अब उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा, तो वे डर के मारे भाग गए।' इस बीच, सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र के थाना प्रभारी बीडी त्रिपाठी ने बताया कि मामले से जुड़े आठ लोगों में से छह लोग रानीपुरा क्षेत्र के एक लॉज में रुके थे, जबकि दो लोग एक मुसाफिरखाने (धर्मशाला) में मिले थे। 

उन्होंने कहा, 'चूंकि प्रशासन ने रानीपुरा क्षेत्र को कोरोना वायरस संक्रमण का केंद्र (एपिकसेंटर) घोषित किया है। इसलिये हमने इस क्षेत्र से सटे इलाकों के कई लोगों को पृथक केंद्र भेज दिया था। इसी क्रम में इन आठ लोगों को भी वहां भेजा गया था।' पृथक केंद्र से भागे आठ लोगों के एक धार्मिक जमात से जुड़े होने की खबरों को खारिज करते हुए थाना प्रभारी ने कहा, 'ये लोग व्यापार के सिलसिले में इंदौर आये थे।'

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos