लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद अस्पताल आग: 8 मरीजों की मौत, सीएम रुपाणी ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2020 11:09 IST

कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए चिह्नित नवरंगपुर इलाके के श्रेय अस्पताल में गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लगी।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में कोविड-19 के करीब 40 अन्य मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें शहर के एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है।

अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार तड़के आग लगने से कोविड-19 के आठ मरीजों की मौत हो गई। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को तत्काल 50 हजार रुपये की राशि मुहैया कराई जाएगी।

हादसे में आईसीयू वार्ड में भर्ती पांच पुरुष और तीन महिलाओं की मौत हुई है। अहमदाबाद दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा,‘‘ आग लगने की वजह से श्रेय अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कोरोना वायरस के आठ मरीजों की मौत हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है।’’ सहायक पुलिस आयुक्त एल. बी. जाला ने कहा, ‘‘विस्तृत जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए हैं।’’

अहमदाबाद नगर निगम ने शहर के 60 निजी अस्पतालों को कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए चिह्नित किया है, जिसमें श्रेय अस्पताल भी शामिल है। नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आग लगने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जो कुछ मिनटों में ही आईसीयू वार्ड तक पहुंच गई। प्रमुख स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि भी मौके पर पहुंची और जांच का आश्वासन दिया। इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने हादसे की जांच के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दो आईएएस अधिकारी, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव संगीता सिंह और शहरी विकास विभाग के एएससी मुकेश पुरी मामले की जांच करेंगे। बयान के अनुसार, उनसे तीन दिन के अंदर रिपोर्ट दायर करने को कहा गया है। अधिकारी ने बताया कि गुजरात में कोविड-19 के 1,073 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बुधवार को 66,777 हो गए। वहीं वायरस से मरने वालों की संख्या 2,557 है। 

टॅग्स :गुजरातविजय रुपानीअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं