Eid 2025: ईद मनाने जा रहे अखिलेश यादव का काफिला रोका गया! सपा प्रमुख बोले- 'ऐसा कभी नहीं देखा, क्या आपातकाल है?'
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2025 14:05 IST2025-03-31T14:03:01+5:302025-03-31T14:05:54+5:30
Eid 2025:सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर ईद पर उनके काफिले को रोकने का आरोप लगाया। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस ने उनके काफिले को ईद पर रोक दिया।

Eid 2025: ईद मनाने जा रहे अखिलेश यादव का काफिला रोका गया! सपा प्रमुख बोले- 'ऐसा कभी नहीं देखा, क्या आपातकाल है?'
Eid 2025:समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर लोगों को त्योहार खुलकर मनाने से रोकने के लिए बाधाएं खड़ी करने का आरोप लगाया। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा देश को संविधान के अनुरूप नहीं चला रही है। ईद के मौके पर यहां ऐशबाग ईदगाह पहुंचे सपा प्रमुख यादव ने पत्रकारों से बातचीत में पुलिस पर ऐशबाग ईदगाह के अंदर जाने से रोकने का आरोप लगाया।
VIDEO | UP: Addressing a press conference in Lucknow, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) says, “Why there is so much bariccadding on the occasion of Eid. Police stopped me, and when I asked them why they were stopping me then they did not have any answer.… pic.twitter.com/VQPXtMH3EH
— Press Trust of India (@PTI_News) March 31, 2025
उन्होंने कहा “ईद के मौके पर इतनी बैरिकेडिंग क्यों की गयी है? पुलिस ने मुझे रोका और जब मैंने उनसे पूछा कि वे मुझे क्यों रोक रहे हैं तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।” यादव ने कहा “क्या मुझे इसे तानाशाही कहना चाहिए या इसे 'आपातकाल' कहना चाहिए। मैंने कभी ऐसी बैरिकेडिंग नहीं देखी जो लोगों को उनके त्यौहार मनाने से रोकने के लिए की गयी हो...।”
उन्होंने आरोप लगाया कि “भाजपा इस देश को संविधान के जरिये नहीं चला रही है।" यादव ने कहा कि यह क्या दूसरे धर्म के त्योहार में शामिल होने से रोकने का दबाव बनाने की कोशिश नहीं है? उन्होंने कहा “ईद मनाई जा रही है और नवरात्र के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। इस भारत की यही खूबसूरती है कि हम सब मिलकर एक साथ त्योहार मनाते हैं।"
ईद की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि “आज पूरे प्रदेश और देश को मुबारकबाद देना चाहता हूं।" सपा प्रमुख ने कहा कि ईद पर सिवइयां भी खाने को मिलती हैं, और यह जो मिठास है यह पूरे साल याद रहती है।
उन्होंने कहा “हमारा देश बहुत बड़ा देश है, यहां पर सदियों से हम मिलकर रहते आए हैं। यहां इतनी जाति धर्म के लोग मिलकर रहते हैं, त्यौहार मनाते हैं, एक दूसरे की खुशियां बांटते हैं, वहीं दु:ख तकलीफ में भी शामिल होते हैं।"