लाइव न्यूज़ :

नाबालिग बेटे को स्वदेश ले गया, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को मिस्र के नागरिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: March 9, 2022 21:38 IST

न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रमनाथ की पीठ ने मिस्र निवासी खालिद कमाल हुसैन मोहम्मद कासिम को अदालत के समक्ष पेश किये जाने के सारे प्रयास विफल होने के बाद सीबीआई को पक्षकार बनाने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देहम आदेश देते हैं कि इन मामलों में सीबीआई को भी पक्षकार बनाया जाए।मामले को चार सप्ताह के बाद के लिए सूचीबद्ध किया जाए।खालिद तीन फरवरी 2019 को पुणे में जन्मे बच्चे का पिता है। 

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को मिस्र के उस नागरिक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया, जो अदालती आदेशों को धता बताकर अपने नाबालिग बेटे को स्वदेश ले गया।

न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रमनाथ की पीठ ने मिस्र निवासी खालिद कमाल हुसैन मोहम्मद कासिम को अदालत के समक्ष पेश किये जाने के सारे प्रयास विफल होने के बाद सीबीआई को पक्षकार बनाने का निर्देश दिया। न्यायालय ने आदेश दिया, ‘‘हम आदेश देते हैं कि इन मामलों में सीबीआई को भी पक्षकार बनाया जाए।

सीबीआई को नोटिस जारी किया जाता है। इस स्तर पर सीबीआई प्रथम प्रतिवादी खालिद कमाल हुसैन मोहम्मद कासिम को उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करे। मामले को चार सप्ताह के बाद के लिए सूचीबद्ध किया जाए।’’

केंद्र सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी और अधिवक्ता आकांक्षा कौल ने कहा कि उन्होंने काहिरा स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से उससे (खालिद से) सम्पर्क करने का प्रयास किया था, लेकिन वह वहां नहीं मिला पीठ खालिद द्वारा बम्बई उच्च न्यायालय में दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिये गये आदेश को चुनौती देने वाली अपील की सुनवाई कर रही थी। खालिद तीन फरवरी 2019 को पुणे में जन्मे बच्चे का पिता है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसीबीआईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos