लाइव न्यूज़ :

रेत का अवैध खनन रोकने गई टीम को कुचलने का प्रयास

By भाषा | Updated: November 30, 2020 18:26 IST

Open in App

जींद, 30 नवम्बर हरियाणा के जींद जिले में रेत का अवैध खनन रोकने गई प्रशासन की टीम को वाहन से कुचलने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जल सेवा के मंडल कार्यकारी अभियंता ने सफीदो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जल सेवा के मंडल कार्यकारी अभियंता ध्रुव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फील्ड स्टाफ से अवैध खनन व रेत चोरी की शिकायत मिलने पर जूनियर इंजीनियर (जेई) विक्रम शर्मा,अमित चहल, नहर गार्ड चरण सिंह की टीम ने सफीदों-पानीपत रोड तथा रेलवे लाइन के बीच में रात करीब साढ़े आठ बजे छापा मारा तो पाया कि वहां पर बुटाना ब्रांच नहर की आरडी 65000 आरएस के पास ट्रैक्टर-ट्राली में अवैध रूप से रेत भरा जा रहा था।

उन्होंने बताया कि टीम ने ट्रैक्टर चालक को रोका तो चालक ने टीम के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि टीम के सदस्यों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।

कुमार के मुताबिक ट्रैक्टर चालक ने छापा मारने गई टीम के वाहन में भी टक्कर मारी, जिसमें गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक खेतों के रास्ते भाग गया।

कुमार ने बताया कि टीम ने बाद में पीछा किया आरोपी ट्रैक्टर चालक पानीपत रोड पर मिला, वह शराब के नशे में लग रहा था तथा ट्रैक्टर-ट्राली को दांय-बांय लहरा रहा था और कुछ आगे चलकर एक ढाबे के पास उसकी ट्राली पलट गई।

उन्होंने बताया,हालांकि, आरोपी ट्रैक्टर चालक भागने में कामयाब रहा।

सफीदों थाने की पुलिस ने ध्रुव कुमार की शिकायत पर फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ चोरी, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, तोडफोड़ करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए