लाइव न्यूज़ :

उन 75 लोगों को ढूढ़ने की कोशिश की जा रही है जो ब्रिटेन से राज्य में आये: कर्नाटक के मंत्री

By भाषा | Updated: January 1, 2021 18:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक जनवरी कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने शुक्रवार को कहा कि उन 75 लोगों को ढूंढ़ने की कोशिश की जा रही है जो ब्रिटेन से राज्य में आये और प्रशासन को शीघ्र ही उनका पता लगा लेने की आस है।

उन्होंने कहा कि जो लोग ब्रिटेन से लौटे थे और वहां सामने आये नये कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे, उनकी संख्या सात बनी हुई है।

सुधाकर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमें उन 75 लोगों का पता लगाना अभी बाकी है जो ब्रिटेन से आये थे...कुछ विदेशी नागरिक भी हैं जिनका स्थानीय फोन नंबर नहीं है और आव्रजन विभाग से उनका ब्योरा इकट्ठा जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि गृह विभाग ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही इन सभी लोगों का पता लगा लिया जाएगा ताकि उनकी जांच की जा सके।

सुधाकर ने बताया कि इन 75 लोगों में से 70 बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका सीमीक्षेत्र के हैं।

उन्होंने कहा कि अबतक आरटीपीसीआर जांच में 33 लोग , जो ब्रिटेन से लौटे थे, जांच में संक्रमित पाये गये और ये लोग जिन लोगों से संक्रमित हुए, वे भी उनके साथ ब्रिटेन से लौटे थे तथा इस तरह उनकी संख्या 38 हो गयी।

मंत्री ने कहा कि उन सभी के नमूनों की निमहंस में जिनोम क्रमबद्धता की गयी है जिनमें से सात में ब्रिटेन वाले नये कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 25 नवंबर से ब्रिटेन से 5068 लोग कर्नाटक आये हैं जिनमें से 4238 नौ दिसंबर से आये और 810 अन्य राज्यो की यात्रा कर रहे ट्रांजिट यात्री हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘810 यात्रियों के बारे सूचनाएं संबंधित राज्यों के साथ साझा किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह