लाइव न्यूज़ :

शिक्षक भर्ती घोटालाः पार्थ चटर्जी के निकट सहयोगी को पकड़ने के लिए आयकर टीम ने झारखंड के होटल में 8 घंटे तक की छापेमारी, जानिए क्या लगा हाथ?

By भाषा | Updated: August 20, 2022 09:07 IST

आयकर विभाग की एक टीम ने शुक्रवार को झारखंड के हजारीबाग जिले में भंडारा पार्क स्थित एक होटल पर छापेमारी की। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि आयकर विभाग की टीम के पहुंचने से कुछ घंटे पहले संबंधित व्यक्ति होटल से चला गया।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के गिरफ्तार पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के एक कथित करीबी सहयोगी को पकड़ने के लिए आयकर की टीम झारखंड पहुंची थी।र आयकर विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार को होटल में करीब आठ घंटे तक छापेमारी की गई।होटल के कर्मचरियों ने पूछताछ के दौरान टीम को बताया कि संबंधित व्यक्ति एक सरकारी वाहन में कोलकाता से आया था।

हजारीबागः  पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के एक कथित करीबी सहयोगी के आने की सूचना मिलने के बाद आयकर विभाग की एक टीम ने शुक्रवार को झारखंड के हजारीबाग जिले में भंडारा पार्क स्थित एक होटल पर छापेमारी की। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि आयकर विभाग की टीम के पहुंचने से कुछ घंटे पहले संबंधित व्यक्ति होटल से चला गया।

उन्होंने कहा कि एक अन्य मामले के सिलसिले में हजारीबाग में डेरा डाले हुए दल को कोलकाता स्थित प्रवर्तन निदेशालय से सूचना मिली कि वह व्यक्ति कथित तौर पर बेहिसाबी धन छिपाने के लिए भंडारा पार्क में है। अधिकारियों ने कहा कि आयकर इकाई के कर्मियों ने पार्क के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया, जिसमें एक मल्टीप्लेक्स, एक होटल और एक मैरिज हॉल शामिल है।  उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा स्कूल नौकरी घोटाले में पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए चटर्जी का करीबी माना जाता है।

नाम उजागर न करने की शर्त पर आयकर विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार को होटल में करीब आठ घंटे तक छापेमारी की गई, लेकिन उस व्यक्ति का पता लगाने में असफलता मिली जो कथित तौर पर टीम के पहुंचने से कुछ घंटे पहले वहां से चला गया था। होटल के कर्मचरियों ने पूछताछ के दौरान टीम को बताया कि संबंधित व्यक्ति एक सरकारी वाहन में कोलकाता से आया था और उसके पास "एक बड़ा बैग" था। अधिकारियों ने कहा कि आगे की जांच जारी है। भाषा नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :Partha ChatterjeeJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’