लाइव न्यूज़ :

ईडीएमसी के स्कूल आठ नवंबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे

By भाषा | Updated: November 5, 2021 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) द्वारा संचालित स्कूल डेढ़ साल से भी ज्यादा समय के बाद आठ नवंबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। नगर निकाय की तरफ से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

कोविड-19 मामलों की संख्या में क्रमिक गिरावट के बाद उत्तर दिल्ली नगर निगम और दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक नवंबर से उनके द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों को फिर से खोलने के आदेश जारी किए थे।

दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी की वजह से जारी लॉकडाउन के बाद से ही स्कूल बंद थे।

ईडीएमसी के तहत सभी प्राथमिक विद्यालय, प्रतिभा विद्यालय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल सोमवार से खुलेंगे। पूर्वी दिल्ली के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने नगर निकाय द्वारा जारी एक बयान में कहा, बच्चों को स्कूल भेजने से पहले उनके माता-पिता की सहमति प्राप्त की जाएगी।

महापौर ने कहा कि एहतियात के तौर पर ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन सुनिश्चित करने के लिए बच्चों की दी गई संख्या के केवल 50 प्रतिशत को ही बुलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि माता-पिता को सलाह दी जाती है कि यदि बच्चा अस्वस्थ है या उसे खांसी, जुकाम या बुखार है, तो उसे स्कूल न भेजें और संबंधित शिक्षक को इस बारे में सूचित किया जाना चाहिए।

महापौर ने कहा कि स्कूल हालांकि खुल रहे हैं, कक्षाएं डिजिटल माध्यम से भी जारी रहेंगी ताकि जो बच्चे स्कूल नहीं आ पा रहे हैं उनकी पढ़ाई किसी भी कारण से बाधित न हो।

ईडीएमसी की शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि कोविड ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों को राहत दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!