लाइव न्यूज़ :

गुजराती वेब पोर्टल के संपादक पर राजद्रोह का केस दर्ज, राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पर छापी थी रिपोर्ट

By निखिल वर्मा | Updated: May 12, 2020 11:51 IST

महाराष्ट्र के बाद गुजरात देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. यहां कोरोना वायरस के 8541 मामले आए हैं और 513 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देवेब पोर्टल के संपादक धवल पटेल पर राजद्रोह का केस दर्ज करने पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की आलोचना की हैधवल पटेल को अहमदाबाद स्थित उनके आवास से क्राइम ब्रांच की एक टीम ने हिरासत में लिया था

गुजराती समाचार पोर्टल के एक संपादक को राजद्रोह के आरोप में हिरासत में लिया गया है। 'फेस ऑफ नेशन' न्यूज पोर्टल के एडिटर धवल पटेल ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले पर रिपोर्ट करते हुए गुजरात में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना जताई थी। गुजरात पुलिस के अनुसार, धवल पटेल ने कथित तौर पर 7 मई को एक समाचार लिखा। इस समाचार का शीर्षक था, 'मनसुख मंडाविया को हाईकमान बुलाया, गुजरात में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना'। मंडाविया केंद्रीय मंत्री और गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी स्टोरी के अनुसार, 'फेस ऑफ नेशन' के न्यूज रिपोर्ट में उल्लेख किया गया था कि गुजरात में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री की 'असफलता' पर नई दिल्ली की नजर है और मांडविया को बीजेपी आलाकमान ने बुलाया था। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा है।

पटेल को अहमदाबाद स्थित उनके आवास से क्राइम ब्रांच की एक टीम ने हिरासत में लिया था। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए (राजद्रोह) और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 54 (झूठी चेतावनी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद अपराध शाखा ने 'फेस ऑफ नेशन ' समाचार पोर्टल के संपादक धवल पटेल के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए (राजद्रोह) और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

सहायक पुलिस आयुक्त बीवी गोहिल ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से पटेल को गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि हिरासत में लिया गया है और उन्हें कोरोना वायरस की जांच के लिए एसवीपी अस्पताल भेजा गया है।

इस मामले में गुजरात कांग्रेस के सीनियर लीडर शक्ति सिंह गोहिल ने भी रूपाणी सरकार पर निशाना साधा है। गोहिल ने ट्वीट किया, "मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की एक कायराना हरकत से गुजरात हैरान है। उनके निर्देश पर गुजरात पुलिस ने लोकल वेबसाइट के संपादक धवल पटेल को गैर-जमानती धारा के तहत गिरफ्तार किया। रुपाणीजी, अगर आपकी नेतृत्व की आलोचना करना अपराध है तो सुब्रहमण्यम स्वामी के खिलाफ केस क्यों नहीं दर्ज किया गया।' गोहिल ने स्वामी का एक पुराने ट्वीट का उदाहरण दिया जिसमें बीजेपी नेता ने रुपाणी की आलोचना की थी।

टॅग्स :गुजरातविजय रुपानीकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत