लाइव न्यूज़ :

ईडी ने IL&FS के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में करेगी पेश

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 20, 2019 12:12 IST

केंद्रीय एजेंसी ने इस साल फरवरी में धन शोधन का मामला दर्ज कराया था और अतिरिक्त साक्ष्य जुटाने के लिए कई पूर्व अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएल एंड एफएस में कथित वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर कंपनी के दो पूर्व अधिकारियों को बुधवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वह आज (20 जून) दोनों पूर्व अधिकारियों को मुंबई की स्पेशल PMLA कोर्ट में पेश करेगी।

गिरफ्तारी के संबंध में ईडी के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के पूर्व प्रबंध निदेश अरुण कुमार साहा एवं ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क के पूर्व प्रबंध निदेशक के रामचंद को बुधवार देर शाम धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मुंबई से गिरफ्तार किया। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। केंद्रीय एजेंसी ने इस साल फरवरी में धन शोधन का मामला दर्ज कराया था और अतिरिक्त साक्ष्य जुटाने के लिए कई पूर्व अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। पिछले साल सितंबर में समूह की कंपनियों द्वारा ऋण भुगतान में चूक करने के बाद आईएल एंड एफएस से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं का मामला प्रकाश में आया था। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप