लाइव न्यूज़ :

नेशनल हेराल्ड के दिल्ली में आईटीओ ऑफिस पहुंची ईडी की टीम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2022 11:44 IST

ईडी की टीम मंगलवार सुबह नेशनल हेराल्ड के दिल्ली में आईटीओ में स्थित दफ्तर में पहुंची। हाल में नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़ा कथित धन शोधन मामला सुर्खियों में रहा है। इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी एजेंसी पूछताछ कर चुकी है।

Open in App

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम नेशनल हेराल्ड के दफ्तर में जांच के लिए पहुंची है। ईडी की टीम मंगलवार सुबह दिल्ली के आईटीओ में स्थित नेशनल हेराल्ड के ऑफिस पहुंची। ITO स्थित हेरल्ड हाउस में नेशनल हेराल्ड, नवजीवन और कौमी आवाज के दफ्तर हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में ED सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कई घण्टों लम्बी पूछताछ कर चुकी है।

नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित धन शोधन के मामले में ईडी ने जुलाई के आखिरी हफ्ते में सोनिया गांधी से तीन दिन में 11 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। सूत्रों के अनुसार सोनिया ने ईडी के करीब 100 सवालों का सामना किया। कांग्रेस ने हालांकि पार्टी नेतृत्व के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की निंदा की थी और इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई और उत्पीड़न करार दिया था।

ईडी द्वारा पिछले साल धनशोधन रोधी अधिनियम (पीएमएलए) के तहत नए सिरे से आपराधिक मामला दर्ज किए जाने के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ का कदम उठाया गया था। ईडी ने यह मामला निचली अदालत द्वारा आयकर विभाग की ओर से यंग इंडियान के खिलाफ की गई जांच पर संज्ञान लेने के बाद दर्ज किया। 

आयकर विभाग ने वर्ष 2013 में भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की निजी आपराधिक शिकायत पर जांच की थी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी यंग इंडियन के प्रवर्तकों में शामिल हैं और बहुमत हिस्सेदारी उनके पास है। सोनिया गांधी के पास भी राहुल गांधी के बराबर यंग इंडियन में 38 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। 

टॅग्स :नेशनल हेराल्डप्रवर्तन निदेशालयराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी