लाइव न्यूज़ :

ईडी ने रिटायर होते ही मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पाण्डेय को पूछताछ के लिए भेजा समन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 3, 2022 21:51 IST

बीते 30 जून 2022 को भारतीय पुलिस सेवा से रिटायर होने वाले मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पाण्डेय को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर संजय पाण्डेय को ईडी ने नोटिस भेजकर किया तलब संजय पाण्डेय बीते 30 जून 2022 को भारतीय पुलिस सेवा से रिटायर हुए हैं

मुंबई:प्रवर्तन निदेशालय ने बीते महीने पुलिस की सेवा से रिटायर होने वाले मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर संजय पाण्डेय को नोटिस भेजकर तलब किया है।

30 जून 2022 को भारतीय पुलिस सेवा से रिटायर होने वाले संजय पाण्डेय को केंद्रीय एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 5 जुलाई को पेश होने के लिए नोटिस भेजा है।

समाचार वेबसाइट 'मिड डे' के मुताबिक संजय पाण्डेय के मामले में जानकारी देते हुए ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्व पुलिस कमिश्नर को जांच एजेंसी ने जो नोटिस भेजा है वो धन शोधन अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत है और पाण्डेय की पेशी पर एजेंसी उनका बयान दर्ज करेगी।

बताया जा रहा है कि सीबीआई साल 2018 से एनएसई घोटाले मामले की जांच कर रही है। जिसमें एजेंसी इस बात का पता लगा रही है कि क्या साल 2001 में पूर्व आईपीएस संजय पाण्डेय द्वारा गठित ऑडिट कंपनी ने एनएसई सर्वरों से किसी प्रकार का समझौता किया था या नहीं।

इसके साथ ही सीबीआई इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या संजय पाण्डेय ने व्यापारिक कंपनियों में से एक को सिस्टम में अनुचित पहुंच बनाने में मदद की थी और क्या उस कारण कंपनी को अप्रत्याशित लाभ हुआ।

संजय पाण्डेय पर आरोप है कि उनके द्वारा लिस्ट फर्म आईटी कंपनियों में से एक को साल 2010 से 2015 तक एनएसई में सुरक्षा ऑडिट करने का काम सौंपा गया था, माना जाता है कि इस दौरान एनएसई में को-लोकेशन घोटाला हुआ था।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयमुंबईमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए