लाइव न्यूज़ :

ईडी ने पीएमएलए मामले में यूनिटेक समूह से जुड़ी 197 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: April 3, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक समूह के खिलाफ धनशोधन के एक मामले में 197 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। एजेंसी ने शनिवार को इस बारे में बताया।

धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत सिक्किम (गंगटोक) और केरल (अलप्पुझा) में एक- एक रिसॉर्ट समेत कुल 10 संपत्तियां अस्थायी तौर पर जब्त की गयी है।

ईडी ने कहा, ‘‘इन अचल संपत्तियों का मूल्य 197.34 करोड़ रुपये हैं और कार्नोस्टी ग्रुप की विभिन्न कंपनियों के पास इन संपत्तियों का मालिकाना हक है।’’

ईडी ने एक बयान में दावा किया, ‘‘यूनिटेक समूह ने अपराध के जरिए अर्जित 325 करोड़ रुपये के धन को कार्नोस्टी ग्रुप में लगाया और बदले में कार्नोस्टी ग्रुप ने इस धन से कई अचल संपत्तियों की खरीदारी की।’’

कुछ दिन पहले एजेंसी ने यूनिटेक समूह की 152.48 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

यूनिटेक समूह और इसके प्रवर्तकों के खिलाफ पीएमएलए के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। आरोप लगे थे कि यूनिटेक के मालिकों संजय चंद्रा और अजय चंद्रा ने 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा धन अवैध तौर पर साइप्रस और कैमन आइलैंड में भेजे थे।

हाल में एजेंसी ने मामले में जांच के तहत दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में 35 परिसरों पर छापेमारी की थी।

कंपनी और प्रवर्तकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज कई प्राथमिकियों का अध्ययन करने के बाद पीएमएलए का मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान