लाइव न्यूज़ :

पटना के सबसे बड़े होटल मौर्या और उसके मालिक के घर ईडी ने की छापेमारी, भारी मात्रा में कैश और जेवरात मिले

By एस पी सिन्हा | Updated: March 26, 2023 17:49 IST

यूपी प्रयागराज से आई ईडी की टीम विदेशी करेंसी के साथ पकड़ाए गौतम मुखर्जी को पटना के मौर्या होटल लेकर पहुंची थी। दूसरी टीम आरा गार्डेन स्थित एसपी सिन्हा के आवास पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देपटना के होटल मौर्या और उसके मालिक एसपी सिन्हा के घर पर ईडी ने छापेमारी कीअलग-अलग स्टाफ से पूछताछ कर कई स्तर पर जानकारी ली गईईडी ने सभी गतिविधियां और इसके रेट से संबंधित जानकारी ली

पटना: बिहार की राजधानी पटना के सबसे चर्चित होटल मौर्या और उसके मालिक एसपी सिन्हा के घर पर ईडी ने आज भी छापेमारी की है। ईडी की टीम ने होटल मौर्या के अलावा इसके मालिक के आरा गार्डेन स्थित आवास और रुकनपुरा में एक अन्य ठिकाने पर एक साथ दबिश दी। सभी स्थानों पर तमाम कागजातों को खंगाला गया। हालांकि मौर्या होटल के मालिक पटना में नियमित रूप से नहीं रहते है। जिसके कारण ईडी की टीम ने होटल मौर्या के सीए और अलग-अलग स्टाफ से पूछताछ कर कई स्तर पर जानकारी ले रही है।

बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में कैश और जेवरात मिले हैं। जिसे गिनने के लिए नोट गिनने वाली मशीन मंगवानी पड़ी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ईडी की टीम होटल में होने वाली बुकिंग से लेकर यहां से आयोजित होने वाली सभी गतिविधियां और इसके रेट से संबंधित जानकारी ली है। इस दौरान सभी अधिकारियों ने मौर्या के तमाम रिकॉर्ड और यहां हाल के दिनों में ठहरे लोगों के बारे में भी जानकारी ली गई है।

इधर, इस छापेमारी के कारणों के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालंकि, अनौपचारिक रूप से यह बताया गया है कि यूपी के किसी घोटाले या धांधली के मामले की जांच ईडी कर रही है और इसी सिलसिले में कुछ तार इस होटल और इसके मालिक से जुड़े हैं। इसी वजह से यह छापेमारी की गई है।

बता दें कि यूपी प्रयागराज से आई ईडी की टीम विदेशी करेंसी के साथ पकड़ाए गौतम मुखर्जी को पटना के मौर्या होटल लेकर पहुंची थी। दूसरी टीम आरा गार्डेन स्थित एसपी सिन्हा के आवास पहुंची। जहां लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।बनारस में पटना का एक व्यक्ति 9 हजार डॉलर के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद यह सूचना ईडी को दी गई थी। प्रयागराज ईडी की टीम ने यह कार्रवाई की है। होटल कारोबारी के सीए के घर भी छापेमारी की बात सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

टॅग्स :बिहारपटनाप्रवर्तन निदेशालयउत्तर प्रदेशप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण