लाइव न्यूज़ :

ईडी ने महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदानी के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया, पैसे लेकर सवाल पूछने का है आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2024 20:56 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘धन के बदले सवाल’ घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज ‘धन के बदले सवाल’ घोटाला मामले में मामला दर्ज ईडी ने यह मामला दो-तीन दिन पहले दर्ज किया था

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘धन के बदले सवाल’ घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने सीबीआई की एक शिकायत का संज्ञान लेते हुए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने यह मामला दो-तीन दिन पहले दर्ज किया था। संघीय एजेंसी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की धाराओं के तहत दोनों के खिलाफ जांच कर रही है और इस मामले में मोइत्रा और दुबई में रह रहे व्यवसायी हीरानंदानी को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वे अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता का हवाला देकर एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। 

सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पिछले महीने पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मोइत्रा के परिसरों पर तलाशी ली थी। पार्टी ने एक बार फिर मोइत्रा को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। सीबीआई अधिकारियों ने कहा था कि लोकपाल के निर्देश पर सीबीआई ने मोइत्रा और हीरानंदानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसने एजेंसी को छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। 

पैसे के बदले संसद में सवाल पूछने के मामले में लोकसभा ने पिछले साल दिसंबर में ‘अनैतिक आचरण’ के लिए मोइत्रा को निष्कासित कर दिया था। पूर्व सांसद ने अपने निष्कासन को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :महुआ मोइत्राप्रवर्तन निदेशालयTrinamool Congressसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी