लाइव न्यूज़ :

ईडी ने लैंड स्कैम में संपत्ति को किया कुर्क तो संजय राउत ने किया ट्वीट, 'असत्यमेव जयते!!'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 5, 2022 15:40 IST

ईडी ने मुंबई में पात्रा चॉल के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में राउत की कथित संलिप्तता के कारण मुंबई के दादर में राउत के अलीबाग प्लॉट और एक फ्लैट को कुर्क किया है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की संपत्ति को किया कुर्कईडी ने यह एक्शन मुंबई में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में कथित 1,034 करोड़ रुपये के घोटाले में लियाईडी द्वारा संपत्ति कुर्क किये जाने के बाद संजय राउत ने किया ट्वीट, 'असत्यमेव जयते!!' 

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।

रिपोर्टों के अनुसार ईडी ने मुंबई में पात्रा चॉल के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में राउत की कथित संलिप्तता के कारण मुंबई के दादर में राउत के अलीबाग प्लॉट और एक फ्लैट को कुर्क किया है।

वहीं ईडी के इस एक्शन के बाद शिव सेना से राज्यसभा सांसद और मुखपत्र सामना के संपादक संजय राउत ने ट्वीट भी किया है। राउत ने अपने ट्वीट में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है, 'असत्यमेव जयते!!' 

जांच एजेंसी ने शिव सेना सांसद संजय राउत के प्लॉट और फ्लैट को फ्रीज करने के लिए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत प्रोविजनल कुर्की जारी की है।

ईडी ने इस मामले में बीते फरवरी महीने में भी बड़ा एक्शन लिया था, जब एजेंसी ने महाराष्ट्र के व्यवसायी प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया था और बाद में उनके खिलाफ चार्जशीट भी दायर किया था।

एजेंसी ने पिछले साल संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से पीएमसी बैंक धोखाधड़ी मामले से जुड़े एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले और प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी के साथ उनके कथित संबंधों के संबंध में भी पूछताछ की थी।

ईडी द्वारा उठाये गये इस कदम से महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जिसके द्वारा इससे पहले दो वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख और नवाब मलिक की गिरफ्तारी हो चुकी है।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को भ्रष्टाचार के एक मामले में कथित संलिप्तता के बाद राज्य के गृह मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा, जबकि नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के बाद न्यायिक हिरासत में हैं।

आज इस प्रकरण के बाद राकांपा प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र के विधायकों को रात के खाने के लिए आमंत्रित किया है और इसमें कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा के बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। 

टॅग्स :संजय राउतप्रवर्तन निदेशालयमुंबईशिव सेनाShiv SenaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे