लाइव न्यूज़ :

ईडी ने पीजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा प्रश्न पत्र लीक करने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंध्र प्रदेश पीजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2014 का प्रश्न पत्र लीक करने के आरोपी की 76 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आमिर अहमद कोगलुरू व अन्य की संपत्तियों को कुर्क करने का अस्थायी आदेश धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी किया गया है। कुर्क संपत्तियों में सात आवासीय स्थल, तीन कृषि प्लॉट, कर्नाटक के मैसुरू में स्थित एक घर है। साथ में 36.28 लाख रुपये की सावधि जमा है।

बयान के अनुसार, इन संपत्तियों को आंध्र प्रदेश पीजीमेट-2014 प्रश्न पत्र को लीक करने के अपराध से अर्जित पैसे से "अवैध रूप से" हासिल किया गया था।

ईडी ने दावा किया कि कोगलुरु और अन्य ने विजयवाड़ा के डॉ एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आंध्र प्रदेश परास्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा-2014 के प्रश्न पत्र को लीक करने की साजिश रची और इससे पैसे कमाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी