लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धोखाधड़ी के मामले में केरल स्थित एक कंपनी के सीएमडी को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि कथित धोखाधड़ी के एक मामले में धनशोधन जांच के सिलसिले में उसने केरल स्थित एक कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) को गिरफ्तार किया है।

त्रिशूर स्थित बीआरडी ग्रुप के सीएमडी विलियम वर्गीज को धनशोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया और उन्हें मंगलवार को एर्नाकुलम की एक अदालत ने सात दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।

एजेंसी ने कई निवेशकों को ठगने के आरोप में केरल पुलिस द्वारा वर्गीज एवं अन्य के विरूद्ध दर्ज एक सौ से अधिक प्राथमिकियों का संज्ञान लेने के बाद उनपर (वर्गीज पर) मामला दर्ज किया।

केंद्रीय एजेंसी ने कहा, ‘‘ शिकायतकर्ताओं ने कहा कि वर्गीज और अन्य ने उन्हें 18 फीसद प्रतिवर्ष रिटर्न का वादा करके बीआरडी फाईनेंस लिमिटेड, बीआरडी सेक्युरिटीज लिमिटेड और बीआरडी मोटर्स जैसी उनकी प्रवर्तित कंपनियों में निवेश के लिए राजी किया।’’

उसने कहा, ‘‘ प्रारंभ में रकम निवेश के तौर और बाद में जारी शेयर प्रमाणपत्र पर वसूली गयी लेकिन ग्रुप कंपनियों ने वादे के हिसाब से उन्हें लाभांश का भुगतान नहीं किया और बोनस शेयर जारी किया, इस तरह उन्होंने उनके साथ धोखा किया।’’

उसने कहा कि 2018-19 के दौरान आरोपियों के खिलाफ करीब 140 प्राथमिकियां दर्ज की गयीं।

ईडी ने कहा, ‘‘ ईडी ने दस्तावेजी सबूत इकट्ठा किये, विभिन्न व्यक्तियों के बयान दर्ज किए और जनवरी में कुनमकुलम और कोक्कालाई में ग्रुप के परिसरों की तलाशी ली और उमनें एर्नाकुलम के ईडप्पल्ली वर्गीज का निवास भी था।’’

उसने कहा कि पाया गया कि वर्गीज ने विभिन्न निकाय बनाये और भारत एवं विदेशों से लोगों से पैसे संग्रहित किये।

ईडी ने आरोप लगाया, ‘‘ यह भी पाया गया कि वर्गीज और अन्य ने जो अपने नाम से कई संपत्तियां खरीदीं वे वसूली गयी धनराशि से खरीदी थी। और यह अपराध की रकम है।’’

ईडी ने वर्गीज को इस कथित धोखाधड़ी का मुख्य षडयंत्रकर्ता बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया