लाइव न्यूज़ :

ईडी ने 10,000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुकी अनिल जयसिंघानी को किया गिरफ्तार, देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी ने दर्ज कराया था मामला

By अनिल शर्मा | Updated: April 8, 2023 14:22 IST

ईडी की अहमदाबाद इकाई ने 10,000 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मध्य प्रदेश पुलिस की हिरासत से गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देजयसिंघानी 15 से अधिक मामलों में आरोपी है।सट्टेबाजी के मामले में तीन बार गिरफ्तारी का सामना कर चुका है।

मुंबईः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी को ब्लैकमेल करने के आरोपी अनिल जयसिंघानी को आईपीएल से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया है। क्रिकेट सट्टेबाज और हवाला संचालक अनिल जयसिंघानी को प्रवर्तन निदेशालय की अहमदाबाद इकाई ने ₹10,000 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया। जयसिंघानी 15 से अधिक मामलों में आरोपी है और सट्टेबाजी के मामले में तीन बार गिरफ्तारी का सामना कर चुका है।

मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस को रिश्वत देने की कोशिश करने और ब्लैकमेल करने की साजिश रचने के आरोप में जयसिंघानी और उसकी बेटी अनिक्षा को हाल में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि अमृता ने अनिक्षा के पिता अनिल जयसिंघानी को उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों में बचाने से इनकार किया, तो उनसे पैसे ऐंठने की भी कोशिश की गई। ईडी के अहमदाबाद कार्यालय ने शुक्रवार को पेशी वारंट के साथ मुंबई की एक अदालत का रुख किया और जयसिंघानी को हिरासत में लिया।

जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उसकी हिरासत की मांग की। ईडी अहमदाबाद की एक अदालत द्वारा जयसिंघानी के खिलाफ अतीत में जारी एक गैर-जमानती वारंट पर कार्रवाई कर रही थी। यह वारंट आईपीएल मैचों में कथित सट्टेबाजी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में 2015 में जारी किया गया था। इस मामले की जांच संघीय एजेंसी कर रही है। समझा जाता है कि शुक्रवार को जयसिंघानी को हिरासत में लेने के बाद एजेंसी इस मामले में उसका बयान दर्ज कर रही है।

गौरतलब है कि गिरफ्तारी को लेकर जयसिंघानी बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसे कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। जस्टिस एएस गडकरी और पीडी नाइक की खंडपीठ ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह योग्यता से रहित है। 

जयसिंघानी ने एक याचिका दायर की थी जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें 19 मार्च को अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कानून के अनुसार 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश नहीं किया गया था। उनके अधिवक्ताओं, मृगेंद्र सिंह और मन्नान संघई ने तर्क दिया कि गिरफ्तारी के 36 घंटे बाद उन्हें मुंबई की सत्र अदालत में पेश किया गया था। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि मामले की निगरानी शिकायतकर्ता के पति द्वारा की जा रही थी, जो राज्य के गृह मंत्री हैं।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी