लाइव न्यूज़ :

ईडी ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में व्यवसायी अनूप कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले से संबंधित 3,600 करोड़ रुपये से अधिक के धनशोधन मामले में व्यवसायी अनूप कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इंडिया गेट बासमती चावल वाली कंपनी केआरबीएल लिमिटेड के निदेशक गुप्ता को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया।

ईडी के सूत्रों ने बताया कि गुप्ता को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में गिरफ्तार किया गया और उन पर मामले में जारी जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप है।

उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मामले में एकत्र किए गए कुछ नए सबूतों के मद्देनजर उनकी हिरासत में पूछताछ जरूरी है।

इटली स्थित फिनमेकेनिका की ब्रिटिश सहायक कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर की खरीदारी में अनियमितता के आरोपों के बाद ईडी ने इस मामले में धनशोधन के मामले दर्ज किए और जांच शुरू की। भारत ने 2014 में इस सौदे को रद्द कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग