लाइव न्यूज़ :

ईडी ने धनशोधन के मामले में सूरत के एक भाजपा नेता को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 27, 2020 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुजराती और अंग्रेजी में प्रकाशित होने वाले दो अखबारों की प्रसार संख्या में कथित अनियमितताओं एवं फर्जीवाड़े से जुड़े धनशोधन के एक मामले में सूरत के एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है।

जांच एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि संकेत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पी वी एस शर्मा को ‘धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित’ मामले में धनशोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। एजेंसी के अनुसार अहमदाबाद की एक अदालत ने शर्मा को दो दिसंबर तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।

निदेशालय ने कहा कि गुजरात पुलिस की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद उसने शर्मा, उनकी मीडिया कंपनी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। आयकर विभाग ने उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।

ईडी के अनुसार, संकेत मीडिया प्राइवेट लिमिटेड गुजराती और अंग्रेजी में ‘सत्यम टाइम्स’ अखबार निकालता है।

ईडी ने एक बयान में बताया कि जांच में पाया गया कि रोजाना गुजराती अखबार की प्रसार संख्या 23500 और अंग्रेजी अखबार की प्रसार संख्या 6000-6300 दर्शायी गयी जबकि गुजराती अखबार की वास्तविक प्रसार संख्या प्रतिदिन 300-600 प्रतियां और अंग्रेजी अखबार की 0-290 प्रतियां ही थीं।

उसने दावा किया कि प्रसार संबंधी ये आंकड़े विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय एवं अन्य सरकारी एवं निजी एजेंसियों को विज्ञापन के वास्ते आकर्षित करने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर पेश किये गये।

ईडी ने कहा कि शर्मा ने अपनी मीडिया कंपनी के जरिए हेराफेरी की और उन्होंने 2.70 करोड़ रूपये विज्ञापन हासिल किये।

ईडी ने कहा, ‘‘ उसके लिए फर्जी कंपनियों से कच्चे माले की फर्जी खरीदारी लेखा पुस्तिका में गलत प्रविष्टियां कर दिखायी गयीं। इस सिलसिले में फर्जी दस्तावेजों को असली के रूप में दिखाया गया।’’

आयकर विभाग ने कथित कर चोरी के आरोपों में अक्टूबर में शर्मा के परिसरों पर छापा मारा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा