लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था पहली बार आधिकारिक रूप से मंदी में चली गई: राहुल

By भाषा | Updated: November 27, 2020 20:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.5 फीसदी की गिरावट को लेकर शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत देश की अर्थव्यवस्था पहली बार आधिकारिक तौर पर मंदी में चली गई है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के तहत भारत की अर्थव्यवस्था पहली बार आधिकारिक रूप से मंदी में चली गई। इससे ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि तीन करोड़ लोग अब भी मनरेगा के तहत रोजगार की तलाश में हैं।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘फरमान जारी कर अर्थव्यवस्था को प्रगति के पथ पर नहीं ले जाया जा सकता। प्रधानमंत्री को यह बुनियादी बात समझने की जरूरत है।’’

ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में तेजी से,जीडीपी में 7.5 प्रतिशत की गिरावट आयी जबकि इससे बड़े संकुचन का अनुमान लगाया जा रहा था।

कोरोना वायरस महामारी फैलने से रोकने के लिए लागू सख्त सार्वजनिक पाबंदियों के बीच चालू वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप