लाइव न्यूज़ :

24 घंटे में PM मोदी को तीसरा झटका, अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला ने पीएम एडवायजरी काउंसिल पद से दिया इस्तीफा

By स्वाति सिंह | Updated: December 11, 2018 11:42 IST

Economist and Columnist Surjit Bhalla resignation: नीति आयोग के सदस्य बिबेक देबरॉय ईएसी-पीएम के प्रमुख हैं वहीं अर्थशास्त्री रथिन रॉय, आशिमा गोयल और शमिका रवि इसके अन्य पार्ट-टाइम सदस्य हैं।

Open in App

प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री और स्तंभकार सुरजीत भल्ला ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद की पार्ट-टाइम सदस्यता से एक दिसंबर को इस्तीफा दे दिया है। भल्ला ने ट्विटर पर लिखा 'पीएमईएसी की पार्ट-टाइम सदस्यता से मैंने एक दिसंबर को इस्तीफा दे दिया।'

नीति आयोग के सदस्य बिबेक देबरॉय ईएसी-पीएम के प्रमुख हैं वहीं अर्थशास्त्री रथिन रॉय, आशिमा गोयल और शमिका रवि इसके अन्य पार्ट-टाइम सदस्य हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा रिजर्व बैंक निदेशक मंडल की चार दिन बाद होने वाली अहम बैठक से पहले आया है। इस बैठक में सरकार के साथ उभरते मतभेद वाले मुद्दों पर विचार विमर्श होने की उम्मीद थी।

पटेल, 1990 के बाद इस्तीफा देने वाले पहले गवर्नर हैं। अपने संक्षिप्त वक्तव्य में उन्होंने कहा कि उन्होंने 'व्यक्तिगत कारणों'से इस्तीफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके इस्तीफे के बाद कहा है कि पटेल की कमी बहुत खलेगी। 

पटेल ने अपने बयान में कहा है, 'व्यक्तिगत कारणों से मैंने तुरंत प्रभाव से अपने पद से हटने का फैसला किया है।' उन्होंने आगे कहा है, 'यह मेरा सौभाग्य रहा है कि पिछले कई साल तक मुझे रिजर्व बैंक में विभिन्न पदों पर रहते हुये काम करने का गौरव प्राप्त हुआ।

(भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?