लाइव न्यूज़ :

EWS आरक्षण मामला: महाराष्ट्र के मेडिकल छात्रों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 10 जून को करेगा सुनवाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 7, 2019 11:57 IST

सुप्रीम कोर्ट ने 4 जून सुनवाई करते हुए महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया था कि मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए फिर से काउंसलिंग कराई जाए। 

Open in App

महाराष्ट्र के मेडिकल छात्रों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट 10 जून को सुनवाई करेगा। छात्रों ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह अपने पहले के आदेश को संशोधित करे, जिस पर कोर्ट सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 4 जून सुनवाई करते हुए महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया था कि मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए फिर से काउंसलिंग कराई जाए। 

सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि मेडिकल और डेंटल कॉलेज में पीजी के कोर्स में एडमिशन के लिए आने वाले सभी आवेदकों की फिर से काउंसलिंग हो। ये फैसला समर वेकेशन में बैठ बेंच ने दिया था। सुप्रीम कोर्ट इस बार पहली दफा समर वेकेशन में भी सुनवाई कर रही है। 

आर्थिक तौर से कमजोर वर्ग के लिए दस फीसद आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने प्रक्रिया के लिए 4 जून तक तारीख बढ़ाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने राज्‍य सरकार को इस बात की चेतावनी भी दी थी कि राज्‍य सरकार पर कोर्ट के अवमानना का मामला लग सकता है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एडमिशन प्रक्रिया की तारीख 31 मई से बढ़ाकर 4 जून तक कर दी गई थी। 

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र की सरकार को ये भी निर्देश दिए थे कि EWS के तहत एडमिशन रद्द हो जाने के बाद ओपन कैटेगरी में ये सीट आ जाते हैं इसलिए मेरिट लिस्‍ट फिर से तैयार की जाए। सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक अगर राज्य सरकार इस आदेश का पालन नहीं करना चाहती है तो अतिरिक्‍त सीटों के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के पास जा सकती है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टआरक्षणमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी