लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में केजरीवाल को भेजा एक और नोटिस, कल शाम तक मांगा जवाब

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 7, 2020 19:19 IST

चुनाव आयोग ने केजरीवाल द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के अदालत परिसरों में मोहल्ला क्लीनिक खोलने की घोषणा को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए उन्हें भविष्य में आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगाह भी किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में नोटिस जारी किया है। आयोग ने यह नोटिस 3 फरवरी को एक वीडियो को ट्वीट करने को लेकर जारी किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की वोटिंग से एक दिन पहले चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में नोटिस जारी किया है। आयोग ने यह नोटिस 3 फरवरी को एक वीडियो को ट्वीट करने को लेकर जारी किया है। आयोग ने केजरीवाल से 8 फरवरी की शाम 5 बजे तक जवाब मांगा है। 

इससे पहले चुनाव आयोग ने केजरीवाल द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के अदालत परिसरों में मोहल्ला क्लीनिक खोलने की घोषणा को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए उन्हें भविष्य में आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगाह भी किया था। 

आयोग ने केजरीवाल से आचार संहिता लागू रहने के दौरान 13 जनवरी को एक स्थानीय अदालत में वकीलों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की सभी अदालतों में जगह मुहैया कराए जाने पर मोहल्ला क्लीनिक खोलने की घोषणा करने पर उन्हें 31 जनवरी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।  केजरीवाल ने आयोग को भेजे अपने जवाब में कहा था कि तीस हजारी अदालत में आयोजित उक्त कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री नहीं बल्कि निजी हैसियत में शिरकत की थी। केजरीवाल ने यह दलील भी दी कि उक्त कार्यक्रम में उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक खोलने की घोषणा नहीं की थी बल्कि इस आशय के पूर्व फैसले को दोहराया था। 

आयोग ने केजरीवाल की इस दलील को मानने से इंकार करते हुये कहा था कि उक्त कार्यक्रम में वह निजी हैसियत में जरूर शामिल हुए थे लेकिन उन्होंने उक्त घोषणा आधिकारिक हैसियत में की थी इसलिये इससे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। 

आयोग ने केजरीवाल को भविष्य में इसके प्रति सावधान रहने के लिये आगाह करते हुये कहा था कि वह ऐसा कोई कार्य करने से बचें जिससे आचार संहिता का उल्लंघन होता हो। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालचुनाव आयोगआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया