लाइव न्यूज़ :

EC ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ नोटिस किया जारी, AAP प्रत्याशी आतिशी की जाति-धर्म बताने का आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: May 7, 2019 16:36 IST

बीते दिनों कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान ने कथित तौर पर आतिशी के धर्म को लेकर टिप्पणी की थी। इससे पहले सोमवार को दिल्ली चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत मिलने पर दो अलग-अलग मामलों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नोटिस जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने ने ट्वीट किया था, 'बीजेपी और कांग्रेस वालों जान लो- 'उसका पूरा नाम आतिशी सिंह है ।सिसोदिया पर एक रैली के दौरान पूर्वी दिल्ली आम आदमी पार्टी  की उम्मीदवार आतिशी का जाति और धर्म बताने का आरोप लगा है।

चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया खिलाफ नोटिस जारी किया है। दरअसल, सिसोदिया पर एक रैली के दौरान पूर्वी दिल्ली आम आदमी पार्टी  की उम्मीदवार आतिशी का जाति और धर्म बताने का आरोप लगा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के रिटर्निंग अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर मनीष सिसोदिया को मामले में कल शाम 5 बजे तक जवाब देने का समय दिया है। 

मनीष सिसोदिया ने ने ट्वीट किया था, 'बीजेपी और कांग्रेस वालों जान लो- 'उसका पूरा नाम आतिशी सिंह है । राजपूतानी है। पक्की क्षत्राणी....झांसी की रानी है। बच के रहना। जीतेगी भी और इतिहास भी बनाएगी'।

बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद खान ने कथित तौर पर आतिशी के धर्म को लेकर टिप्पणी की थी। इससे पहले सोमवार को दिल्ली चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत मिलने पर दो अलग-अलग मामलों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नोटिस जारी किया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत कर मुख्यमंत्री पर ‘‘जानबूझकर उनके पेशे’’ और पूर्वांचली समुदाय का अपमान करने के आरोप लगाए। सीईओ कार्यालय को भाजपा के गिरिश सचदेव से सिसोदिया के खिलाफ शिकायत मिली जिसमें दावा किया गया कि आम आदमी पार्टी पत्र जारी कर मतदाताओं से पार्टी को वोट देने की अपील कर रहे हैं जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दिल्ली के चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर केजरीवाल और सिसोदिया से मंगलवार दोपहर तक जवाब मांगा है।  

टॅग्स :लोकसभा चुनावमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब