लाइव न्यूज़ :

पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने परिवार संग खेत में उतरकर रोपा धान, फोटो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2021 22:41 IST

शीर्षत कपिल अशोक पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी हैं. वायरल हो रही तस्वीरों में वह अपने पुरे परिवार के साथ धान रोपनी करते दिख रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदेखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी.जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की सादगी और जमीन से जुड़ाव की तारीफ करते दिख रहे हैं.पिता इंजीनियर रह चुके हैं. शीर्षत कपिल अशोक का भी जुड़ाव एग्रीकल्चर से रहा है.

पटनाः महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिरज गांव के निवासी व बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी शीर्षत कपिल अशोल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

 

दरअसल, शीर्षत कपिल अशोक पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी हैं. वायरल हो रही तस्वीरों में वह अपने पुरे परिवार के साथ धान रोपनी करते दिख रहे हैं. ऐसे में देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. लोग जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की सादगी और जमीन से जुड़ाव की तारीफ करते दिख रहे हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इनका ताल्लुक वहां के एक किसान परिवार से ही है. जबकि इनके पिता इंजीनियर रह चुके हैं. शीर्षत कपिल अशोक का भी जुड़ाव एग्रीकल्चर से रहा है, इस कारण उनकी पढ़ाई भी इसी क्षेत्र में हुई है. उन्होंने बीटेक और मास्टर भी एग्रीकल्चर क्षेत्र में ही किया है. शीर्षत कपिल अशिक ने कुछ दिन बैंक में बतौर एग्रीकल्चर फील्ड अफसर के रूप में भी काम किया है.

लेकिन जिलाधिकारी जैसे अहम पद पर रहते हुए खेत में उतरकर कीचड़ से सना होना और परिवार बच्चों के साथ धान रोपने की बात बेहद चर्चा का विषय बन गया है. ऐसे में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खेत में धान रोपते नजर आ रहे हैं.

पूरा परिवार इसका आनंद लेता नजर आ रहा है. यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वैसे भी शीर्षत कपिल अशोक की सादगी और हर विषय पर गंभीरता से कार्रवाई किये जाने के कारण इनकी सर्वत्र चर्चा होती है. 

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं