लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के सतारा में भूकंप के झटके किए गए महसूस, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता

By अनुराग आनंद | Updated: July 20, 2020 00:33 IST

भूकंप के झटके तेज नहीं थे लेकिन लोगों में दहशत देखी गई और लोग घरों के बाहर आ गए।

Open in App
ठळक मुद्देभूपंक से जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।इससे पहले सतारा में बीते महीने 20 जून को भी भूकंप आया था।देश में यदि बात करें तो इसी माह के 17 जुलाई को अंडमान निकोबार में भूकंप महसूस किया गया था।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सतारा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने जानकारी दी है कि रविवार रात 9 बजकर 33 मिनट पर सतारा में भूकंप के हल्के झटके आए।

भूकंप के झटके तेज नहीं थे लेकिन लोगों में दहशत देखी गई और लोग घरों के बाहर आ गए। भूपंक से जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

बता दें कि इससे पहले सतारा में बीते महीने 20 जून को भी भूकंप आया था। सतारा में 20 जून को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। 

इससे पहले इस माह के ही 17 जुलाई को अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में शुक्रवार को मध्यम तीव्रता के भूकंप के पांच झटके महसूस किए गए जबकि पूर्वोत्तर के मिजोरम में तीन झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार पांच घंटे के भीतर ही 4.5 तीव्रता से अधिक के चार झटके आए। एनसीएस के मुताबिक अंडमान में सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया।

यह पोर्ट ब्लेयर से 250 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। द्वीप समूह पर शाम छह बजकर 59 मिनट पर 5.1 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। इसके बाद रात सात बजकर 33 मिनट पर 5.6 तीव्रता का झटका लगा।

रात आठ बजकर 12 मिनट पर पांच तीव्रता का और पांचवां झटका रात सवा ग्यारह बजे 4.5 तीव्रता का लगा । पूर्वोत्तर और अंडमान निकोबार द्वीप समूह भूकंप के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र में आता है ।

एनसीएस के प्रमुख (परिचालन) जे एल गौतम ने बताया कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह के लिए इतने कम समय में इतने झटके आना असमान्य नहीं है । पिछले साल महज दो-तीन दिनों में 50 झटके आए थे । 

टॅग्स :भूकंपसातारामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी