लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भूकंप के झटके, उत्तराखंड और यूपी में भी महसूस हुए, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 19, 2019 20:19 IST

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। हालांकि अभी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के मुताबिक यह भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप का केंद्र पाया गया।बता दें कि सोमवार को गुजरात में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

नेपाल में मंगलवार शाम 5.3 की तीव्रता का भूकम्प आया, जिसके झटके उत्तर भारत और दिल्ली के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए।

राष्ट्रीस भूकम्प विज्ञान केन्द्र के एक अधिकारी ने बताया कि शाम सात बजकर एक मिनट पर आए भूकम्प का केन्द्र नेपाल में था। जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

दिल्ली में भूकंप के झटके 7 बजकर 01 मिनट पर महसूस हुए। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी लोगों को झटके लगे। लोग घर से बाहर निकल गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। हालांकि अभी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक यह भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप का केंद्र पाया गया। बता दें कि सोमवार को गुजरात में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़, अल्मोडा, चंपावत और बागेश्वर सहित कई हिस्सों में मंगलवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके सुबह साढे सात बजे महसूस किये गये ।

भूकंप का केंद्र पिथौरागढ जिले में रौरा—नाचनी के पास पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था । पिथौरागढ के जिलाधिकारी वीके जोगदंडे के हवाले से केंद्र ने बताया कि भूकंप से किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है ।

आपको बता दें कि अगर भूकंप आता है तो आप आसानी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए  मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

इसके अलावा अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो उसमें मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।

 

टॅग्स :भूकंपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया