लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में फिर आया भूकंप, लोगों ने महसूस किए झटके

By निखिल वर्मा | Updated: July 3, 2020 20:31 IST

दिल्ली भूकंप संवेदी क्षेत्र -4 में आता है जो बहुत जोखिम वाला क्षेत्र है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले तीन महीनों में दिल्ली-एनसीआर की धरती कई बार भूकंप से हिली हैदिल्ली की आधे से ज्यादा आबादी कम विकसित कॉलोनियों में रहती है, जहां खतरा अधिक है.

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत में शुक्रवार की शाम मध्यम स्तर का भूकंप महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 4.7 थी। भूकंप का केंद्र राजस्थान के अलवर जिले में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप शाम सात बजे महसूस किया गया जो 35 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। भूकंप के झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी महसूस किए गए जिससे लोगों में दहशत फैल गई। जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

दिल्ली-एनसीआर में 12 अप्रैल के बाद से अब तक 15 भूकंप के झटके लग चुके हैं। दिल्ली की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी कम विकसित कॉलोनियों, जे जे क्लस्टरों और झुग्गी बस्तियों में रहती है। चांदनी चौक, सदर बाजार, शाहदरा, नजफगढ़, महरौली जैसे पुराने इलाके भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं।

भूकंप आने के कुछ ही देर बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, "कुछ देर पहले दिल्ली में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। उम्मीद है आप सभी सुरक्षित है, अपना ख़्याल रखें।'

इससे पहले मिजोरम में शुक्रवार दोपहर 14:35 बजे भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई। भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली।

भूकंप आने पर सबसे पहले करें ये काम

भूकंप के दौरान मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में अगर आप मौजूद हैं तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। इसके बाद खुले मैदान की ओर भागें। भूकंप के दौरान खुले मैदान से ज्यादा सुरक्षित जगह कोई नहीं होती। भूकंप के दौरान किसी इमारत के आसपास न खड़े हों। लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल करना ही उचित होता है।

टॅग्स :भूकंपदिल्लीनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए