लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

By भाषा | Updated: August 24, 2021 14:25 IST

Open in App

यहां से 300 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी में समुद्र के भीतर मंगलवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि अपराह्न 12 बजकर 35 मिनट पर भूकंप आया। इसका केंद्र आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से 296 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में बंगाल की खाड़ी में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था । भूकंप का केंद्र चेन्नई से 320 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व में था। निवासियों ने बताया कि भूकंप के कारण हुए जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है लेकिन शहर के कुछ हिस्सों में झटके महसूस किये गए। अड्यार और तिरुवन्मियूर जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों ने कहा कि उन्होंने झटके मसहूस किये। कुछ लोगों ने ट्विटर पर कहा कि उनके घर के फर्नीचर भी हिल रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली, आसपास के इलाकों में महसूस किए गए झटके, एक हफ्ते में दूसरी बार आया भूकंप, अफगानिस्तान रहा केंद्र

भारतमहाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

भारतबंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया

भारतबंगाल की खाड़ी में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

भारतअसम में चार की तीव्रता वाला भूकंप आया

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी