लाइव न्यूज़ :

तुर्की से लेकर भारत तक भूंकप के झटके महसूस किए गए, कई घायल

By अनिल शर्मा | Updated: August 11, 2023 07:22 IST

तुर्की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी (एएफएडी) ने गुरुवार को पुष्टि की कि पूर्वी तुर्की के मालट्या प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में जहां भूकंप के झटके मसहूस हुए।तुर्की में पूर्वी तुर्की के मालट्या प्रांत में 5.3 तीव्रता के भूकंप की सूचना है।

नई दिल्ली/अंकाराः: तुर्की और भारत में शुक्रवार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में जहां भूकंप के झटके मसहूस हुए, वहीं तुर्की में पूर्वी तुर्की के मालट्या प्रांत में 5.3 तीव्रता के भूकंप की सूचना है। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को पोर्टब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप के 112 किमी एसएसई में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भारतीय मानक समय (IST) पर 02:56:12 बजे महसूस किए गए। 

NCS के मुताबिक, भूकंप की गहराई 10 किमी दर्ज की गई। भूकंप की तीव्रता 4.3 थी जो 11-08-2023 को मध्यरात्रि 2 बजकर 56 मिनट पर आया। गौरतलब है कि इससे पहले, सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। जो 10 किमी की गहराई पर था। वहीं गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में भी भूंकप के झटके महसूस किए गए थे।

उधर टीआरटी अरबी की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी (एएफएडी) ने गुरुवार को पुष्टि की कि पूर्वी तुर्की के मालट्या प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया।

तुर्की के आंतरिक मंत्री, अली येरलिकाया ने एक्स (ट्विटर) पर साझा किया कि मंत्रालय के प्रारंभिक निर्धारण से पता चलता है कि एक जर्जर इमारत गिर गई, जिससे दो पड़ोसी इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है, लेकिन 22 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

टीआरटी अरबी के अनुसार, आसपास के प्रांतों के निवासियों ने भूकंप महसूस किया, जो जमीन से 7 किलोमीटर (4.3 मील) की गहराई पर दर्ज किया गया था। मालट्या के गवर्नर आरिफ यिलमाज ने सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु एजेंसी को बताया कि उनकी आपदा और आपातकालीन प्रबंधन टीमें प्रांत में क्षेत्रीय सर्वेक्षण कर रही हैं।

टॅग्स :भूकंपअंडमान निकोबार द्वीप समूहतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

भारतअंडमान और निकोबार का नाम बदलकर 'आज़ाद हिंद' किया जाए: के कविता ने लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी