लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तरी भारत के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

By स्वाति सिंह | Updated: January 31, 2018 18:38 IST

भूकंप अफगानिस्तान के हिंदकुश इलाके में आया है और रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 5।9 मापी गई है। इसके

Open in App

दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी भारत के इलाके में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जम्मू कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.1 थी। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप अफगानिस्तान के हिंदकुश इलाके में आया है और रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है। इसके साथ ही पकिस्तान के कई इलाको में भी झटके महसूस किए जाने की खबर है।

हिंदकुश पर्वत से आए इस भूकंप के कारण इसका असर जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा दिखा। इसके बाद अन्य राज्यों में भी इसके झटके महसूस हुए। हालांकि अब तक इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों और दफ्तरों को छोड़ बाहर आ गए थे। जम्मू और कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश और पंजाब में काफी तेज झटके महसूस किए गए हैं। 

इससे पहले 7 जनवरी 2018 में मणिपुर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 आंकी गई थी। इसके अवाला 11 दिसंबर 2017 को जम्मू-कश्मीर और मेघालय में भी ऐसे ही भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए । जम्मू कश्मीर में तड़के तो मेघालय में सुबह 8 बजे भूकंप के झटके आए। दोनों जगहों पर आए झटकों की तीव्रता करीब पांच थी।

टॅग्स :भूकंपदिल्लीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत