लाइव न्यूज़ :

SCO बैठक में जयशंकर ने आतंकवाद पर की बात, कहा- सीमा पार आतंकवाद समेत इसके सभी स्वरूपों का खात्मा किया जाना चाहिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 5, 2023 11:44 IST

Open in App
ठळक मुद्देजयशंकर ने कहा कि मैं भारत एससीओ में बहुपक्षीय सहयोग के विकास को और शांति एवं स्थिरता के संवर्धन को बहुत महत्व देता है।उन्होंने ये भी कहा कि आतंकवाद की अनदेखी करना हमारे सुरक्षा हितों के लिए नुकसानदेह होगा।उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर हमारी नजर है, अफगान जनता के कल्याण की दिशा में प्रयास हों।

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में कहा कि मैं भारत एससीओ में बहुपक्षीय सहयोग के विकास को और शांति एवं स्थिरता के संवर्धन को बहुत महत्व देता है। उन्होंने ये भी कहा कि एससीओ की हमारी अध्यक्षता के तहत, हमने 100 से अधिक बैठक और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किये जिनमें 15 मंत्री स्तरीय बैठकें शामिल हैं।

जयशंकर ने कहा कि कोविड-19, भू-राजनीतिक उतार-चढ़ाव के कारण दुनिया अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है, इन घटनाक्रम से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाएं अवरुद्ध हुई हैं। जब दुनिया कोविड-19 महामारी और इसके प्रभावों से निपटने में लगी थी, आतंकवाद की समस्या ज्यों की त्यों बनी रही। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि आतंकवाद की अनदेखी करना हमारे सुरक्षा हितों के लिए नुकसानदेह होगा।

उन्होंने आगे कहा कि हम इस बात को मजबूती से मानते हैं कि आतंकवाद को कभी जायज नहीं ठहराया जा सकता, सीमा पार आतंकवाद समेत इसके सभी स्वरूपों का खात्मा किया जाना चाहिए। जयशंकर ने एससीओ की बैठक में कहा कि आतंकवादी गतिविधियों के लिए वित्तपोषण के सभी तरीकों को रोका जाना चाहिए। अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर हमारी नजर है, अफगान जनता के कल्याण की दिशा में प्रयास हों।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्तान में अभी हमारी प्राथमिकताओं में मानवीय सहायता पहुंचाना, समावेशी सरकार सुनिश्चित करना और आतंकवाद से लड़ना शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि एससीओ के सुधार और आधुनिकीकरण के मुद्दों पर चर्चा पहले ही शुरू हो चुकी है... मैं एससीओ की तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में अंग्रेजी को बनाने की भारत की लंबे समय से चली आ रही मांग के लिए सदस्य देशों का समर्थन भी चाहता हूं ताकि अंग्रेजी बोलने वाले सदस्य राज्यों के साथ गहरा जुड़ाव सक्षम करें।

टॅग्स :S JaishankarAfghanistan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारत28 फरवरी से 18 मार्च, पश्चिम एशिया से 2.6 लाख लोग भारत लौटे, विदेश मंत्रालय ने कहा-यूएई के हवाई अड्डे से 70 उड़ानें संचालित?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"