लाइव न्यूज़ :

लखनऊ पीजीआई में ई-ओपीडी सेवा शुरू, घर बैठे लें विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह

By भाषा | Updated: May 11, 2020 14:08 IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन संकट के बीच आज केंद्र सरकार ने भी राज्यों से कहा है कि प्राइवेट अस्पताल खोलने की अनुमति दें.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 3467 केस मिले हैं जबकि इस खतरनाक वायरस से 74 लोगों की मौत हुई हैलखनऊ पीजीआई ने सामान्य रोगियों की सुविधा का ख्याल करते हुए हर विभाग के लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं

राजधानी लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) में सोमवार से ई-ओपीडी सेवा शुरू कर दी गयी है। अब मरीज घर बैठे कंप्यूटर या स्मार्ट फोन के जरिए वीडियो एवं ऑडियो कॉल से परामर्श ले सकेंगे। संजय गांधी पीजीआई के निदेशक डॉ. आर के धीमान ने बताया कि आज सोमवार से शुरू ई-ओपीडी सेवा अभी पहले चरण में सुबह चार घंटे के लिये शुरू की गयी है। एक सप्ताह बाद इस ई ओपीडी सेवा को दोपहर बाद के लिये भी शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पीजीआई ने अभी 26 बीमारियों के लिये ई-ओपीडी की सेवा शुरू की है जिसमें गैस्ट्रोइन्ट्रोलॉजी, आप्थैल्मोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, सर्जिकल गैस्ट्रोइन्ट्रोलॉजी, पीडियाट्रिक गैस्ट्रोइन्ट्रोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, मेडिकल जेनेटिक्स, रेडियोथेरेपी, पेन एंड पैलेटिव मेडिसिन, आर्थोपेडिक और ट्रॉमा सर्जरी, इन्डोक्राइन मेडिसिन, इन्डोक्राइन सर्जरी, हीमेटोलॉजी, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरोसिक एंड वस्कुलर सर्जरी, पल्मनरी मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, इम्मयूनोलॉजी, रेडियोडायगनोसिस, न्यूक्लियर मेडिसिन, नियो नेटोलॉजी, मेटरनल एंड रिप्रोडेक्टिव हेल्थ और जनरल हास्पिटल संबंधित समस्याओं के चिकित्सक अपना परामर्श देंगे ।

डॉ. धीमान ने बताया कि हर विभाग के लैंडलाइन नंबर जारी किए गए हैं। मरीज को बीमारी के हिसाब से उस विभाग के दिए नंबर पर संपर्क करना होगा। हर बीमारी के लिये दो से तीन विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होंगे। यह सेवा सोमवार से शनिवार तक सुबह 9: 30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोपहर बाद भी यह सेवा शुरू होगी। पीजीआई ने ई-ओपीडी सेवा के लिए विभागवार 26 लैंडलाइन नंबर जारी किए हैं। इनके बारे में जानकारी एसजीपीजीआई के वेबपोर्टल (www.sgpgi.ac.in) से प्राप्त की जा सकती है ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप