लाइव न्यूज़ :

NCR को एक और सौगात, द्वारका-नजफगढ़ रूट पर ग्रे मेट्रो लाइन का उद्घाटन, दिल्ली वालों को होगा ये फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2019 14:35 IST

Dwarka -Najafgarh: इस लाइन के शुरू होने से दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 274 स्टेशनों के साथ 377 किलोमीटर तक बढ़ गया है, जिसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देद्वारका-नजफगढ़ रूट पर मेट्रो रेल सर्विस की शुरुआत, 4.2 किलोमीटर लंबी है अभी ग्रे लाइनहरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया उद्घाटन

नजफगढ़ के शहरी ग्रामीण इलाके को पहली बार दिल्ली मेट्रो से जोड़ने वाली 4.2 किलोमीटर लंबी ग्रे लाइन का उद्घाटन शुक्रवार को हो गया। इस कॉरिडोर में तीन स्टेशन- द्वारका (ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज), नांगली और नजफगढ़ हैं।

दिल्ली मेट्रो के द्वारका-नजफगढ़ कॉरिडोर का उद्घाटन आवासन एवं शहरी कार्य मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस लाइन पर यात्री सेवा शाम 5 बजे से शुरू किया जाएगा। 

इस लाइन के शुरू होने से दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 274 स्टेशनों के साथ 377 किलोमीटर तक बढ़ गया है, जिसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन भी शामिल है। ग्रे लाइन मानक गेज सेक्शन है और इसमें 4.295 किलोमीटर में से 2.57 किलोमीटर रास्ता ऊपर और 1.5 किलोमीटर रास्ता भूमिगत है। इस लाइन के शुरू होने से द्वारका मेट्रो स्टेशन से इंटरचेंज सुविधा मिलेगी। 

व्यस्त समय में इस लाइन पर मेट्रो हर सात मिनट और 30 सेंकड में आएगी। इस लाइन पर यात्रा में कुल समय छह मिनट 20 सेंकड का समय लगेगा और इस पर तीन ट्रेन दौड़ेंगी तथा चौथी ट्रेन लाने की योजना है। अभी डीएमआरसी के पास 376 ट्रेनें है, जिनमें 2,206 बोगियां हैं और ये रोजाना 4,778 फेरे लगाती हैं। इस लाइन पर परीक्षण जुलाई में हुआ था। 

डीएमआरसी ने पहले बताया था कि इस कॉरिडोर का ढांसा स्टैंड तक और 1.18 किलोमीटर तक विस्तार किया जाएगा और इस पर दिसंबर 2020 तक काम पूरा कर लेने का लक्ष्य है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनअरविन्द केजरीवालहरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी