लाइव न्यूज़ :

‘मेरा बेटा उत्तराधिकारी नहीं होगा, उत्तराधिकारी ही मेरा बेटा होगा’, सीएम शिंदे ने उद्धव और आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: October 5, 2022 20:19 IST

Dussehra rally-बाल ठाकरे के बेटे जयदेव मुंबई के बीकेसी मैदान में दशहरा रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मंच पर नजर आए। 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है।एक का नेतृत्व उद्धव ठाकरे जबकि दूसरे का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं।शिवसेना से बगावत कर दी थी जिसके कारण ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार 29 जून को गिर गई थी।

मुंबईः दशहरा रैली से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कवि हरिवंश राय बच्चन की यह पंक्ति ‘‘मेरा बेटा उत्तराधिकारी नहीं होगा, उत्तराधिकारी ही मेरा बेटा होगा’’ ट्वीट की। ऐसा प्रतीत होता है कि शिंदे ने अपने ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है।

बाल ठाकरे के बेटे जयदेव मुंबई के बीकेसी मैदान में दशहरा रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मंच पर नजर आए। फिलहाल शिवसेना के दो धड़े हैं जिनमें से एक का नेतृत्व उद्धव ठाकरे जबकि दूसरे का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। दोनों धड़ों की ओर से आज मुंबई में अलग-अलग दशहरा रैली के आयोजन के बीच ठाकरे परिवार पर व्यंग्य करते हुए शिंदे ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे - हरिवंशराय बच्चन।’’

गौरतलब है कि शिंदे ने 39 विधायकों के साथ शिवसेना से बगावत कर दी थी जिसके कारण ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार 29 जून को गिर गई थी। इसके एक दिन बाद 30 जून को शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में जबकि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फड़नवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से विधायक आदित्य ठाकरे एमवीए सरकार में मंत्री थे जबकि शिंदे के पुत्र श्रीकांत ठाणे जिले की कल्याण लोकसभा सीट से सांसद हैं। शिवसेना के बागी नेताओं के मुखिया शिंदे के पास 39 विधायकों और 12 सांसदों का समर्थन है। दोनों धड़े इस बात को लेकर एक-दूसरे से उलझे हुए हैं कि असली ‘शिवसेना’ कौन है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी