लाइव न्यूज़ :

UP: भदोही के दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ बड़ा हादसा, भीषण आग लगने से 3 बच्चे समेत 2 महिलाओं की हुई मौत, 64 झुलसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2022 09:38 IST

मामले में पुलिस सूत्रों ने बताया कि एकता क्लब पूजा समिति द्वारा स्थापित पूजा पंडाल में डिजिटल शो चल रहा था तभी शार्ट सर्किट से आग लगने से पंडाल में भगदड़ मच गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के भदोही के दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर पंडाल में आग लगने से तीन बच्चे समेत दो महिलाओं की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थानाक्षेत्र में रविवार रात एक दुर्गा पूजा के पंडाल में आग लगने से 12 वर्षीय एक बालक की मौत हो गयी और करीब 52 लोग झुलस गए। 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार औराई थाना से सौ मीटर दूरी पर नरथुआ गाँव में एक पूजा समिति के पंडाल में रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे भीषण आग लगने से एक बच्चे की मौत हो गयी और 52 लोग झुलस गए। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

3 बच्चों और 2 महिलाओं की हुई मौत, 64 झुलसे

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया आग लगने से झुलस कर अंकुश सोनी (12) की मौत हो गई और महिलओं एवं बच्चों समेत 52 अन्य लोग झुलस गए है। उनके अनुसार पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारी भी मौके पहुंच गए और वे राहत एव बचाव में जुट गये। राठी ने बताया कि दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने के मामले की जांच की जा रही है। 

एएनआई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में तीन बच्चे और दो महिलाओं की मौत हुई है। खबर के मुताबिक, इस हादसे में 64 लोग झुलस गए है।

गंभीर रूप से घायल 33 लोगों को भेजा गया बीएचयू 

जिलाधिकारी जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। स्थानीय प्रशासन के अनुसार झुलस गये लोगों में से कुछ लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि गंभीर रूप से झुलसे 33 अन्य को वाराणसी के बीएचयू में भेज दिया गया। 

शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है कारण

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई जब आरती चल रही थी। उनके अनुसार हादसे के वक्त पंडाल में करीब 300 लोग मौजूद थे। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 

डिजिटल शो के दौरान घटी घटना 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एकता क्लब पूजा समिति द्वारा स्थापित पूजा पंडाल में डिजिटल शो चल रहा था तभी शार्ट सर्किट से आग लगने से पंडाल में भगदड़ मच गई। सूत्रों के अनुसार भीड़ अधिक थी और आग ने पूरे पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह ख़ाक हो गया, हर तरफ चीख पुकार मची रही। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBhadohi Policeदुर्गा पूजाआगअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना