लाइव न्यूज़ :

दरबार स्थानांतरण: कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू में सिविल सचिवालय खुला

By भाषा | Updated: November 9, 2020 16:41 IST

Open in App

जम्मू, नौ नवम्बर जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में छह महीने तक कार्य करने के बाद केंद्र शासित राज्य प्रशासन का मुख्य कार्यालय सिविल सचिवालय ने सोमवार को जम्मू में काम करना शुरू किया।

केन्द्र शासित प्रदेश में मौसम के अनुसार होने वाले स्थानांतरण की इस प्रक्रिया को 'दरबार स्थानांतरण' कहा जाता है, यह प्रथा लगभग 150 वर्षों से चली आ रही है। इसकी शुरूआत महाराजा गलाब सिंह ने 1872 में की थी । उन्होंने जम्मू की गर्मी एवं श्रीनगर की सर्दी से बचने के लिये ऐसा किया था ।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में राजभवन , पुलिस मुख्यालय सहित नागरिक सचिवालय और अन्य कार्यालयों के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा सिविल सचिवालय पहुंचे और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह की मौजूदगी में 'दरबार स्थानांतरण' कार्यालयों को फिर से खोलने की कवायद के तहत ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ का निरीक्षण किया गया।

राज्य सरकार कई हजार कर्मचारियों को भत्ते के रूप में एक समान राशि का भुगतान करने के अलावा, दो शहरों के बीच राजधानी को स्थानांतरित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है।

कोविड-19 महामारी के कारण इस साल गर्मियों में जम्मू से श्रीनगर ‘दरबार स्थानांतरण’ तय समय से देरी से हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए