लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: गाजीपुर में डंपिंग यार्ड में लगी भयंकर आग, दमकल की 6 गाड़ियां आग पर काबू करने के लिए मौके पर पहुंची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2022 19:47 IST

गाजीपुर में एक डंपिंग यार्ड में आग लग गई, दमकल की 6 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

Open in App

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी इलाके गाजीपुर में डंपिंग यार्ड में भयंकर आग लग गई है। आग की लपटों और इससे निकलने वाले धुएं को दूर से ही देखा जा सकता है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आगे को बुझाने की कोशिश कर रही हैं। अक्सर यहां गर्मियों में आग लगने की घटना देखी जाती है। 

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को आग कैसे लगी इसकी जांच करने और अगले 24 घंटों में रिपोर्ट देने का आदेश दिया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने घटना को लेकर कहा, ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी MCD सुधरने को तैयार नहीं है, वहां पहले भी आग लगती रही है। आपदा प्रबंधन की टीम वहां पहुंच चुकी है, आग पर नियंत्रण किया जा रहा है। ये घटनाएं बार-बार न हों इसके लिए डीपीसीसी को जांच के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही के लिए जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर हम सख्त कार्रवाई करेंगे। बता दें कि इससे पहले भी यहीं पर आग लगने की बड़ी घटना घट चुकी है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील